Breaking News

test

11वीं की छात्रा के अपहरण के आरोप में नागरा चर्च के पास्टर समेत 7 पर केस, सोने के 2 सेट, सोने की 7 अंगूठियां, चांदी के गहने, 88 हजार रुपए भी गायब

थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में रहने वाली 11वीं की छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने नागरा स्थित एक चर्च के पास्टर समेत 7 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी पास्टर मैनुअल असीह, उसकी बहन नीलम, पिंकी, रजनी, गोपाल नगर के रहने वाले आनंद, न्यू गुरु नानक नगर के रहने वाले शिवम और शुभम के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 363, 366 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिगा के माता-पिता ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर की रात वे परिवार सहित रोज की तरह सो गए। सुबह उठे तो घर से बेटी के साथ-साथ सोने के गहनों के दो सेट, सोने की 7 अंगूठियां, 88000 रुपए और चांदी के अन्य गहने भी गायब थे। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी पास्टर उनकी बेटी को ले गया। इस सारे मामले में उसकी बहनों ने भी मदद की थी।

थाना बावा खेल की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने मामलेे की जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी खंगालने के बाद पीड़ितों के बयान दर्ज किए। इसके बाद तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों के खिलाफ सोमवार को अपहरण और चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आईओ एएसआई सुखदेव चंद ने बताया किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीमें बनाकर रेड शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना-8 की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी बड़ा पिंड, करतारपुर के तौर पर हुई है। इस बारे थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजन फोकल पाॅइंट चौकी में कंप्लेंट दर्ज करवाने गए थे, जिस पर एएसआई भुपिंदर सिंह ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को फोकल पाॅइंट में ही काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case including 7 of Nagra Church's pastor, 2 sets of gold, 7 rings of gold, silver jewelry, 88 thousand rupees missing also on charges of kidnapping of 11th student


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iclHsX
via
11वीं की छात्रा के अपहरण के आरोप में नागरा चर्च के पास्टर समेत 7 पर केस, सोने के 2 सेट, सोने की 7 अंगूठियां, चांदी के गहने, 88 हजार रुपए भी गायब 11वीं की छात्रा के अपहरण के आरोप में नागरा चर्च के पास्टर समेत 7 पर केस, सोने के 2 सेट, सोने की 7 अंगूठियां, चांदी के गहने, 88 हजार रुपए भी गायब Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.