Breaking News

test

कोरोना से रिकवरी में देश के जिलों में 15वें स्थान पर पहुंचा लुधियाना, 217 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज

मौत के आंकड़ों में लुधियाना देश भर के जिलों में 22वें स्थान पर चल रहा है। वहीं, रिकवरी रेट में लुधियाना 15वें स्थान पर है। लुधियाना में अब तक 15572 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि रविवार को लुधियाना में 217 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं, एक हफ्ते के दौरान जिले में 1951 मरीज डिस्चार्ज हो घरों को रवाना हो चुके हैं। सूबे में लुधियाना कोरोना पॉजिटिव केस व मौत के आंकड़ों में पहले स्थान पर है।

वहीं, रिकवरी रेट में भी पहले ही नंबर पर है। जो राहत की बात है। देश में 61 जिले ऐसे हैं जहां पर केस लुधियाना से ज्यादा हैं। लेकिन इनमें से 14 ही ऐसे जिले हैं जहां का रिकवरी रेट लुधियाना से बेहतर है। लुधियाना में अब तक 17482 पॉजिटिव केसेस आ चुके हैं। ओडिशा के गंजम का रिकवरी रेट पूरे देश में सबसे अव्वल है। जहां पर 19996 पॉजिटिव केसेस में से 19513 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां पर रिकवरी रेट 95.78 फीसदी पर चल रहा है।

रविवार को कोरोना से 12 मौतें, 174 केस

रविवार को जिले में कुल 174 संक्रमित सामने आए। इनमें से लुधियाना के 151 हैं। अन्य जिलों व राज्यों के 23 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 12 लोगों की मौत हुई। जिनमें से 9 मृतक लुधियाना से संबंधित हैं। जिले में अब सिर्फ 1190 एक्टिव केस हैं। लेकिन इसका ये अर्थ बिल्कुल नहीं है कि कोविड-19 से जुड़ी सुरक्षा को अपनाना छोड़ दें। अब तक जिले के 719 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित 2113 केस आ चुके हैं। 247 एक्टिव केस हैं। जबकि 229 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

1190 एक्टिव केस: जिले में 1190 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 645 होम क्वारेंटाइन हैं। गवर्नमेंट हॉस्पिटल में 95 और प्राइवेट हॉस्पिटल में 308 लुधियाना के मरीज एडमिट हैं। अन्य जिलों व राज्यों के 247 एक्टिव मरीजों का लुधियाना में इलाज चल रहा है। जिनमें से 246 प्राइवेट हॉस्पिटल और 1 मरीज गवर्नमेंट हॉस्पिटल में एडमिट है।

दो गर्भवतियां पॉजिटिव : रविवार को पॉजिटिव आए केस में 2 गर्भवतियां, एक पुलिस मुलाजिम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 20 मरीज, ओपीडी के 37, इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 64 और एसएआरआई के 1 केस पॉजिटिव आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ludhiana reached 15th position in the districts of the country in recovery from Corona, 217 patients discharged from hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3366yow
via
कोरोना से रिकवरी में देश के जिलों में 15वें स्थान पर पहुंचा लुधियाना, 217 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज कोरोना से रिकवरी में देश के जिलों में 15वें स्थान पर पहुंचा लुधियाना, 217 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.