ट्रैवल एजेंट ने युवक को पांच लाख रुपए लेकर ग्रीस की बजाय उज्बेकिस्तान भेज दिया। बाद में उसे आर्मेनिया भेजकर फंसा दिया। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वीना कुमारी पत्नी जनकराज निवासी तालिबपुर पिंडोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनके बेटे को ग्रीस भेजकर वहां सैट कराने के लिए पांच लाख रुपए लिए थे।
उसने उनके बेटे को ग्रीस की बजाय उज्बेकिस्तान भेज दिया और फिर वहां से सर्बिया भेज दिया। वहां कुछ दिन बाद उनका बेटा डिपोर्ट होकर लौट आया। बेटे के लौटने के दस दिन बाद आरोपी ने फिर से उसे आर्मेनिया भेज दिया, जहां पर वह इस समय बहुत ही बुरे हालात में दिन काट रहा है। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार निवासी मोहल्ला गोबिंद नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
दुबई भेजने के नाम पर 3.50 लाख ठगे : थाना भैणी मियां खां पुलिस ने दुबई भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरभजन सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी राजूबेला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे दुबई भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपए लिए थे। काफी समय तक न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे लौटाए गए।
पुलिस के उच्चाधिकारियों की जांच के बाद आरोपी बलदेव सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर निवासी पतियाल, थाना भोगपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GgwSna
via
No comments: