Breaking News

test

रोड का कई बार हो चुका है उद्घाटन, एक बार काम भी शुरू हुआ, पर अब भी खस्ताहालत में

वाॅर्ड नंबर 12, 13, 14 की खस्ताहाल सांझी सड़क को एक साल से सीवरेज पाइप डलने का इंतजार है। मेन रोड के कई बार उद्धघाटन हो चुके हैं, जबकि करीब एक साल पहले टेंडर भी दिए जा चुके हैं। एक बार सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया लेकिन लोगों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया। लोगों का कहना था कि इलाके में सीवरेज लाइन जाम पड़ी है बिना उसका हल किये सड़क बनाने का कोई फायदा ही नहीं है। लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किये लेकिन प्रशाशन पर इसका कोई असर नही हुआ।

अब इसे नगर कौंसिल की नालायकी ही कहा जाएगा कि खस्ताहाल सड़क से तीन वार्डो के करीब 8 हजार लोग परेशान है, रोजाना हादसे हो रहे हैं, लेकिन नगर कौंसिल आंख बंद करी बैठी है। पांच साल नगर कौंसिल में कांग्रेस की सत्ता रही है, इस दौरान शहर में कई ठीक ठाक सड़को को उखाड़कर नई बना दी गई है पर जिस खस्ताहाल रोड से हजारों लोग परेशान है उसकी सार ही नही ली गई।

वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के पार्षद गुरमीत नागपाल, वार्ड 14 से बीजेपी के पार्षद सुधीर सोनू और वार्ड नंबर 13 से अकाली दल की पार्षद जसबीर कौर भी लोगों को राहत नहीं दिलवा पाएं है। ऐसा नही की पार्षदों ने लोगों की समस्या नही उठाई पर प्रशाशन पर इसका कोई असर नही है। किसी भी समय नगर कौंसिल चुनावो की घोषणा होने वाली है ऐसे में दोबारा लोगों के पास वोट मांगने जाना परेशानी पैदा कर सकता है। ठेकेदार अरुण ने बताया कि उन्होंने तो सड़क बनाने का काम भी शुरू करवा दिया था, लेकिन काम को बीच में ही रुकवा दिया गया। वह खुद कई बार काम शुरू करवाने को कह चुके हैं।

मामले की नहीं जानकारी
नगर कौंसिल के नवनियुक्त ईओ चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है वह देखकर ही बता सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खस्ताहाल सड़क की लेफ्ट साइड वाॅर्ड 13, राइट साइड वार्ड 12 और सामने वाॅर्ड 14 पड़ता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3igGr2q
via
रोड का कई बार हो चुका है उद्घाटन, एक बार काम भी शुरू हुआ, पर अब भी खस्ताहालत में रोड का कई बार हो चुका है उद्घाटन, एक बार काम भी शुरू हुआ, पर अब भी खस्ताहालत में Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.