रक्तदान और पौधे लगा कर मनाई जयंती, सुबह 10 बजे जाट भवन, सेक्टर-6 में लगाया गया रक्तदान शिविर, प्रतिमा को करवाया स्नान
जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्तर की बड़ी रैली के रूप में मनाई जाने वाली ताऊ देवीलाल जयंती को इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रत्येक जिले में सामाजिक कार्य करके मनाने का निर्णय लिया था।
जजपा की पंचकूला इकाई ने ताऊ देवीलाल के सभी अनुयायियों के साथ मिलकर सुबह 7 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर-3 में चौ. देवीलाल की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवा के माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती व विशेष अतिथि प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह रहे।
कोरोना महामारी के मद्देनजर ब्लड बैंकों में हुई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सुबह 10 बजे जाट भवन, सेक्टर-6 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में कालका, पिंजौर, दून, रायतन, मोरनी, रायपुरानी, बरवाला व पंचकूला के रक्तदाताओं ने 132 यूनिट रक्तदान किया।
इस दौरान दिलबाग नैन, बलवंत नालाघाट, रणधीर सैनी, देव खान हरयोली, बलकार ठरवा, बिट्टू बागवाली, पवन सैनी, राय सिंह, निर्मल नानकपुर, राजेन्द्र लेही, जितेंद्र संधू, नरेंद्र जैन, पंकज पवार, विकास मलिक, प्रदीप, दीपक चौधरी, सुखचैन करनपुर, अमित सोनकर, राज सिंह मलिक, हरिचंद, सुनीता देवी, मिलन कुमारी, ललित जैन, विजय कुमार, राजेन्द्र दमदमा, यशपाल नन्हा, कमल कुमार शामिल है।
इसके अलावा निर्मल दमदमा, जगपाल दमदमा, राजेश छाबड़ा, केसी भारद्वाज, सतबीर धनखड़, दीपक चौधरी, सतपाल गर्ग, मदन जस्सल, अरविंद जाखड़, अमन मलिक, रितिक नैन, रजत, रामकरन काजमपुर, राकेश शर्मा, शकील रायपुर, मोहन मुरादनगर, सुरजीत झंडा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kT2Btz
via
No comments: