आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कभी देश में जय जवान- जय किसान का नारा दिया जाता था परंतु अब यह नारा मर किसान-मर जवान में बदल गया है। क्योंकि खेतों में किसान मर रहा है और देश की सीमाओं पर जवान मर रहा है।
सेना में शामिल जवान भी किसान और आम परिवारों के बेटे हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने देश में किस तरह के हालात पैदा कर दिए हैं, यह देश के सामने है। देश में जो मौजूदा स्थिति पैदा हुई है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, बादल परिवार और कांग्रेस भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।
बोले-सुखबीर ने भाजपा से नाता तोड़ बड़े बादल का बुढ़ापा संकट में डाला
सांसद भगवंत मान ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी बिलों को लेकर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए जिसमें सभी किसान जत्थेबंदियों के अलावा खेती माहिरों को भी बुलाया जाए। भगवंत मान ने कहा कि परकाश सिंह बादल कहते रहे हैं कि उनके जीते जी एनडीए से कभी भी अकाली दल का नाता नहीं टूटेगा, परंतु अब सुखबीर बादल ने मजबूरी में नाता तोड़नेे का नाटक कर बड़े बादल का बुढ़ापा संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा अकाली दल से नाता टूटने के बाद भाजपा वाले ज्यादा खुश है। उन्होंने अकाली दल के एनडीएन से गठजोड़ तोड़ने पर मान ने तंज कसते हुए अब पछताए क्या होत जब मोदी चुग गया खेत। अब इससे क्या फायदा, समय रहते कदम उठाया होता तो पंजाब का किसान इस तरह सड़काें पर नहीं होता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S2Yr63
via
No comments: