मोती नगर इलाके में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान युवराज, साहिल, साजन, मिंटू और नरेश के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 5 मोबाइल और 6500 रूपए की नकदी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डेंटल काॅलेज के नजदीक एक बिल्डिंग में आरोपी आईपीएल मैचों पर सट्टे का खेल खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने रेड की और पांचों आरोपियों को काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि मैच ऑनलाइन एप के जरिए बुक किए जाते हैं। उन्होंने पंजाब और उससे बाहर के राज्यों में अपनी आईडी बांटी हुई है। जिस पर बुक्की दूसरे जिलों और राज्यों में मैच खेलते हैं। जिनकी हार-जीत के उन्हें पैसे मिल जाते हैं। वैसे तो सारा काम विश्वास पर ही किया जाता है। लेकिन हार-जीत के पैसों को वो डायरी पर लिखते रहते हैं, जिनका हिसाब हर 10 दिन बाद होता है। इसी तरह से लाखों रुपए इधर से उधर होते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30drKr3
via
No comments: