Breaking News

test

पार्कों में पड़े कूड़े को लगाई जा रही आग, डंप पर लिफ्टिंग न होने से सड़क तक कचरा फैल रहा

शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 का हिस्सा है। निगम रैंकिंग में बेहतर सुधार लाने के लिए काम करने लगा है। लेकिन, निगम की मेहनत पर लुधियाना इंप्रवूमेंट ट्रस्ट पानी फेरने की तैयारी में है। समाज सेवक अरविंद शर्मा ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को शिकायत भेजी है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एन्वाॅयरमेंट को लेकर गंभीर नहीं है। शहीद भगत सिंह नगर में हालात ये हैं कि यहां पर कूड़े की लिफ्टिंग होने की बजाए, कूड़े के डंप खाली प्लाॅट्स, खाली जमीन, पार्कों के निकट या सड़क के किनारे ही फेंक कर बना दिया गया है।

यहां हालात ऐसे हैं कि कई जगह तो कूड़े को आग लगाते हुए एन्वायरमेंट को प्रदूषित किया जा रहा है। जबकि ओपन कूड़े के डंप पर लिफ्टिंग न होने के चलते कूड़ा सड़क तक फैल रहा है। कई बार ट्रस्ट के चेयरमैन को शिकायतें भेजी हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस तरह लगाई जा रही आग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUx3Fn
via
पार्कों में पड़े कूड़े को लगाई जा रही आग, डंप पर लिफ्टिंग न होने से सड़क तक कचरा फैल रहा पार्कों में पड़े कूड़े को लगाई जा रही आग, डंप पर लिफ्टिंग न होने से सड़क तक कचरा फैल रहा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.