Breaking News

test

64 कोरोना केस मिले, अब तक 4228 संक्रमित, 3,340 मरीज ठीक भी हुए

जिले में शनिवार को 2150 लोगों के सैंपल लिए और 2127 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें से 64 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डाॅ. जसवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,228 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के अब तक लिए कुल सैंपल की संख्या 98,209 हो गई है जिनमें से 92,309 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही जबकि 2075 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिग है जबकि 127 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 137 मरीज कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले एक्टिव केस की संख्या 751 है और 3,340 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। डाॅ. जसबीर सिंह ने यह भी बताया कि आज जिले में आए 64 पाॅजिटिव केस में से शहर के 17 केस हैं जबकि 47 केस दूसरी जगह के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jactyv
via
64 कोरोना केस मिले, अब तक 4228 संक्रमित, 3,340 मरीज ठीक भी हुए 64 कोरोना केस मिले, अब तक 4228 संक्रमित, 3,340 मरीज ठीक भी हुए Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.