महिला जांच अफसर के खिलाफ रेप पीड़िता ने दी शिकायत, कहा-रिश्वत मांग रही पुलिस, विजिलेंस ने दर्ज किए बयान
दुष्कर्म पीड़िता ने उसके मामले की जांच कर रही महिला मुलाजिम पर उससे रिश्वत मांगने का आरोप लगा इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। मामले को गंभीर देखकर विजिलेंस टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में पीड़ित युवती के बयान ले लिए गए हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2019 में हिमाचल के रितेश नाम के युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे और फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता ने फोकल पॉइंट थाने में इसकी शिकायत दी थी। इसके बाद उसमें पर्चा दर्ज हो गया। इसकी जांच महिला सब-इंस्पेक्टर को दी। उसने आरोप लगाया कि मुलाजिम ने उससे रेड करने के बदले में 10 हजार की रिश्वत मांगी, जोकि उसने अपनी अंगूठी बेचकर दिए।
इसी तरह से उसने जन्मदिन पर उससे दो हजार रुपए लिए, ये सिलसिला कई बार हुआ। मगर उसकी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीपी दफ्तर के बाहर धरना भी दिया था, कोई हल तो नहीं हुआ। उलटा आरोपी की जमानत हो गई। अब परेशान होकर उसने विजिलेंस में शिकायत दी। इसकी जांच शुरू हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jgNbP8
via
No comments: