Breaking News

test

कहा - राजनीतिक दल वोटों के लिए कर रहे प्रदर्शन

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को विधायक अरुण नारंग के निवास पर बैठक की गई। जिसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी ने ऑर्डिनेंस को किसानों को विरोध को राजनीतिक पार्टियों का बहकाना बताया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पास किए गए तीनों ऑर्डिनेंस किसानों के हक में हैं। जिनसे किसानों की आय में इजाफा होगा और साथ-साथ किसान अपनी फसल को कहीं भी उच्च दाम पर बेच सकता है।

किसानों द्वारा एमएसपी को लिखित रूप में देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा व राजसभा में जब कोई नेता किसी बात को कह देता है तो उसे झुठलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर अरूण नारंग, शिवराज गोयल, राकेश धूड़िया, किसान मोर्चा के जिला प्रधान कृष्ण हीरांवाली, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, करण नारंग व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

वोट के लिए शिअद कर रहा राजनीति : ज्याणी
ज्याणी ने कहा कि हरसीमरत कौर का इस्तीफा देना ये अकाली दल की वोटों के लिए राजनीति है। क्योंकि जब प्रधानमंत्री मोदी ने ऑर्डिनेंस पास किया गया तो अकाली दल ने उसका समर्थन किया गया। हरसिमरत कौर, प्रकाश सिंह बादल ने इस ऑर्डिनेंस को किसानों के हित का बताया था। अब प्रदर्शन को देखते हरसिमरत कौर बादल ने किसानों की वोटें बटोरने के लिए इस्तीफा दिया है।

एमएसपी खत्म नहीं होगा : विधायक
विधायक अरुण नारंग ने कहा कि सरकार हर फसल सीजन से पहले एमएसपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेज की सिफारिश पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करती है। यदि किसी फसल की बंपर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें बिचौलियों द्वारा कम कर दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी वह गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Said - political parties are demonstrating for votes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cBUoGY
via
कहा - राजनीतिक दल वोटों के लिए कर रहे प्रदर्शन कहा - राजनीतिक दल वोटों के लिए कर रहे प्रदर्शन Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.