मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-5 के बीचोंबीच गुजर रहे नाले से उठने वाली बदबू से इस सेक्टर के निवासियों को जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। इस बरसाती नाले में सीवरेज का पानी भी गिर रहा था। इस वजह से बारिश के पानी में गंदा पानी भी जमा होने से गंदगी बढ़ने के कारण बदबू आ रही थी।
अब यहांं 16 इंच की पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है। नाले में बरसाती पानी पहले की तरह बहता रहेगा जबकि सीवरेज का पानी इन पाइपों से होते हुए आगे चला जाएगा। एमडीसी, सेक्टर-5 के दुकानदार का कहना है कि सेक्टर वासी पिछले कई सालों से इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चुने हुए नुमाइंदों के अलावा संबंधित अफसरों से भी इस समस्या के हल के लिए मांग कर रहे थे।
उनका कहना है कि नाले के साथ कई ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां है। सेक्टर वासी सुरेश वर्मा का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की थी। सेक्टर निवासी हरिओम, रूपेश गोयल, पूनम शर्मा, दीपक ग्रेवाल, दिपांकर, अशोक सिंगला, दविंद्र कुमार, टिंकू गिरी ने इस काम को शुरू कराने के लिए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर का आभार जताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPC1RX
via
No comments: