शहीद भक्त यूथ क्लब पक्का चिश्ती द्वारा रक्तदान करके शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया। इस प्रोग्राम के अंतर्गत यह कैंप सिविल अस्पताल में लगाया गया। इस क्लब की 21 सदस्यीय कमेटी द्वारा रक्तदान करके शहीदे आजम के जन्म दिन की खुशियां मनाई गई। इस मौके कोविड -19 प्रति सावधानियों का पालन करते हुए रक्तदान किया गया।
इस मौके पर क्लब के संरक्षक इंकलाब गिल ने नौजवानों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हो कि शहीदे आजम के जन्म दिन को रक्त समर्पित कर रहे हो जिन्होंने देश की खातिर अपना रक्त दिया था। इस मौके पर संरक्षक इंकलाब गिल, प्रधान रसाला सिंह सचिव, जसप्रीत सिंह, खजांची करनैल सिंह, उप प्रधान रिंकू गिल, मैंबर मास्टर गुरमीत सिंह, हरमेश सिंह, जेजू, छिंदर सिंह, परमजीत सिंह, जसनप्रीत, निरंजन सिंह, परमजीत सिंह पंमा, रामदेव कम्बोज़, मलकीत सिंह, ब्लड बैंक से डॉ. इकबाल सिंह, रजनीश कुमार, राज सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hDc4T
via
No comments: