Breaking News

test

वुमेन सेल की इंचार्ज व कर्मियों से धक्का-मुक्की, इंचार्ज बोली-मैं प्रेग्नेट हूं, धक्का न मारो, आरोपी ने दीवार में पटका

थाना सिटी पुलिस ने वूमेन सैल जलालाबाद की इंचार्ज व उनके कर्मचारियों की धक्कामुक्की करने वाले 10 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई दीपिका रानी ने बताया कि उनको वूमेन सैल जलालाबाद की महिला इंचार्ज एसआई वीरा रानी ने बयान दर्ज करवाए थे कि शिकायत नंबर 2964 एपीएल के संबंध में कृष्ण सिंह वासी लधुवाला हिठाड़ बनाम अमनदीप कौर वासी टीवाना कलां उनको मार्क की गई थी तथा उनके द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनने के लिए उनके कार्यालय में बुलाया गया था।

दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद उनके द्वारा 15-20 मिनटों में दोनों पक्षों चिमन सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिंदर सिंह उर्फ शिंदा, जगदीप सिंह वासी काठगढ़, महिंदरो बाई, सिमरन रानी, अमनदीप सिंह, संतो बाई, वासी टीवाना कलां व 2-3 अज्ञात व्यक्ति उनके कार्यालय में आ गए और चिमन सिंह ने ललकारा मारकर कहा कि इनको कृष्ण सिंह की दरखास्त पर उनको बुलाने का मजा चखा दो। जिस पर जगदीश सिंह उर्फ दिशा ने तैश में आकर उसके मेज पर डाक वाली फाइल को उठाकर फैंक दिया और गुरप्रीत सिंह उसे धक्के मारने लगा।

जिस पर वूमेन सैल की इंचार्ज वीरा रानी चीख पुकार करते हुए गुरप्रीत सिंह को कहा कि वह प्रेग्नेट है उसे धक्के न मारो पर गुरप्रीत सिंह ने उसे बांह से पकड़कर दीवार में मारा और बाकी महिलाओं ने उसके दफ्तर के कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की। संतो बाई व शिंदर सिंह उसे कहने लगे कि इनके दफ्तर को आग लगा दो। इस पर सभी ने मिलकर उसके दफ्तर पर हमला कर दिया और उनकी ड्यूटी में विघ्न डाला और उसके दफ्तर को आग लगाने की धमकियां दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 353, 186, 120बी, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cxIRIO
via
वुमेन सेल की इंचार्ज व कर्मियों से धक्का-मुक्की, इंचार्ज बोली-मैं प्रेग्नेट हूं, धक्का न मारो, आरोपी ने दीवार में पटका वुमेन सेल की इंचार्ज व कर्मियों से धक्का-मुक्की, इंचार्ज बोली-मैं प्रेग्नेट हूं, धक्का न मारो, आरोपी ने दीवार में पटका Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.