Breaking News

test

पीआर 7 के लिए पुल का आज से शुरू होगा काम, घग्गर पार हर्बल पार्क के दोनों रास्ते होंगे बंद

पीआर-7 से पंचकूला को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली रोड और घग्गर पर बनने वाले नए पुल का काम शनिवार से शुरू होने जा रहा हैं। इसके चलते घग्गर पार के सेक्टरों में कई रास्तों में बदलाव भी किया जा रहा है। यानी कुछ रास्तों को बंद किया जाएगा। ताकि सेक्टर-24/26 चौक पर और उसके आसपास के एरिया में काम किया जा सके।
ऐसे में सेक्टर-28 की ओर से आने पर हर्बल पार्क की रोड को सेक्टर-24/26 चौक के पास बंद कर दिया जाएगा। वहीं, सेक्टर-23, 24, 25 की ओर से आने वाली मेन रोड को भी इस चौक से कुछ दूरी पर पहले बंद कर दिया जाएगा। सेक्टर-24/26 चौक से अंबेडकर चौक यानी, सेक्टर-25/26 के राउंड अबाउट की ओर का रास्ता भी बंद किया जाएगा। कंपनी की ओर से शनिवार से काम को शुरू किया जाना है। जिसके लिए शनिवार से बेरिकैडिंग को किया जाएगा।

पीआर 7 पर एक नजर...असल में 1190 मीटर के इस प्रोजेक्ट के बनने बाद पंचकूला को सीधा फायदा होना है। सेक्टर 20/21 की डिवाईडिंग रोड से लेकर सेक्टर 24/26 की डिवाईडिंग रोड तक सड़क बनाई जानी है, जबकि घग्गर पर पुल को बनाया जाना है। एचएसवीपी ने 50 करोड रुपए का एस्टीमेट अप्रूव कर 49 लाख में टेंडर अलॉट किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/365WI88
via
पीआर 7 के लिए पुल का आज से शुरू होगा काम, घग्गर पार हर्बल पार्क के दोनों रास्ते होंगे बंद पीआर 7 के लिए पुल का आज से शुरू होगा काम, घग्गर पार हर्बल पार्क के दोनों रास्ते होंगे बंद Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.