एसएसपी ऑफिस के बाहर लिप वर्करों ने लगाया धरना, बुजुर्ग की दस्तार की बेअदबी और पार्टी नेताओं को पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर केस करने की मांग की
20 सितंबर को पायल थाने में हुए हंगामे के बाद पुलिस के डंडों से घायल हुए लोक इंसाफ पार्टी के लोकसभा हलका इंचार्ज मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, सरबजीत सिंह कंग और अन्य के अलावा बुजुर्ग की दस्तार की बेअदबी करने वाले पुलिस कर्मियों पर करवाई की मांग को लेकर पार्टी प्रमुख सिमरनजीत सिंह बैंस की अगुवाई में पार्टी ने खन्ना में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का भी आरोप लगाया। बैंस ने कहा कि वायरल हुई वीडियो में दस्तार की बेअदबी साफ दिख रही है। लेकिन अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ न मिला तो रोड जाम किया जाएगा। इस मौके पर इंजी. मानविंदर सिंह ग्यासपुरा, हल्का खन्ना इंचार्ज सर्बजीत सिंह कंग, जगविंदर सिंह काला, अवतार सिंह, हरजिंदर सिंह, भुल्लर भट्टियां, हरिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, विक्की जसपालों, सतवंत तुरमुरी, सिकंदर सिंह, रघुवीर सिंह, बलबीर सिंह, फौजी बेअंत सिंह, मनजोत सिंह, दीपी बाबा, सतवीर सिंह सरपंच, दीवान सिंह खालसा, चेयरमैन गुरमीत सिंह, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। उधर, एसएसपी खन्ना हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसकी भी गलती होगी। उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kZAg4E
via
No comments: