Breaking News

test

पत्नी ने किया बेइज्जत, पति ने जहर निगल की आत्महत्या, केस

थाना काहनूवान के तहत आते गांव शींह भटि्टयां में पत्नी के भला बुरा कहने से परेशान पति ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना काहनूवान पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुरिंदर कौर पत्नी गरजा सिंह निवासी शींह भटि्टयां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उनका बेटा सोहन सिंह बिजली बोर्ड में नौकरी करता था।

सोहन सिंह की करीब 3 साल पहले कर्मजीत कौर के साथ शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा भी है। कर्मजीत कौर घरेलू बातों को लेकर सोहन सिंह के साथ झगड़ा करती रहती थी और अकसर अपने मायके चली जाती थी। वह अपने बेटे सोहन सिंह और गांव के गणमान्यों को साथ लेकर कर्मजीत कौर को लेने गए थे।

वहां पर आरोपी ने उन्हें भला बुरा कहकर लौटा दिया। इसके चलते सोहम सिंह परेशान रहने लगा। इसी परेशानी की हालत में उसने कोई जहरीली दवा निगल ली। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी कर्मजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SgeUUt
via
पत्नी ने किया बेइज्जत, पति ने जहर निगल की आत्महत्या, केस पत्नी ने किया बेइज्जत, पति ने जहर निगल की आत्महत्या, केस Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.