22 साल पुराना अकाली-भाजपा गठबंधन टूटते ही भाजपाई पार्टी का साथ छोड़ने लगे हैं। सोमवार को शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 10 साल से बीजेपी से जुड़े गुरदासपुर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मनोज कुमार शैंपी समेत 4 भाजपा पार्षदों को शिअद में शामिल कराया। 3 अन्य पार्षदों में वार्ड-24 से राम लाल, वार्ड-25 से जगजीत सिंह जग्गी और वार्ड-14 से जसबीर कौर हैं। गांव बब्बेहाली में शिअद जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में उन्होंने शिअद जॉइन की।
गठबंधन पर सुखबीर बोले- हमारा कोई बैकगियर नहीं
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने भाजपा के साथ फिर से गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि हमारा कोई बैकगियर नहीं है। केंद्र सरकार ने पहले लोकसभा और राज्यसभा में कृषि बिलों को धक्के से पास कराया और अब इन पर राष्ट्रपति से धक्के के साथ हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। इनका असर आने वाले दिनों में देश की तरक्की पर होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kP4eZ4
via
No comments: