Breaking News

test

बाड़े के पीछे बने मुथूट फाइनेंस दफ्तर से गोल्ड लूटने आए थे आरोपी, पहचान के डर से किया कत्ल

भैंसों के बारे में सो रहे एक नौकर की अज्ञात लुटेरों ने निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार भैंसों के बाड़े के पीछे की दीवार जाे कि मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन के दफ्तर से लगती है, उसमें सेंध भी लगाया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी वहां लूटपाट करने आए होंगे। अपनी पहचान के डर से उन्होंने नौकर का कत्ल किया है।

आरोपी अपने साथ वहां खड़ी एक पुरानी गाड़ी भी ले गए। घटना जिले के क्षेत्र धनौला की है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ कत्ल करने व लूटपाट करने का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

22 सालों से नौकरी कर रहा था बिहार का गाैरीशंकर, कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन के बाद गांव से लौटा था

मृतक गाैरीशंकर उम्र (48) निवासी प्रतापगंज, जिला सुपौल (बिहार) पिछले 22 साल से धनौला के चौधरी परिवार के पशुओं की देखभाल करता था। जगह के मालिक एडवोकेट राजन सिंगला ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर चला गया था। कुछ दिन पहले ही आया था। हर रोज की तरह वह रात को वहीं सोया था। जब वह सुबह 6:00 बजे वहां गए तो चारपाई पर उसकी लाश पड़ी थी। उसका सिर एक तरफ से कटा हुआ था। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि वहां पर उनकी एक पुरानी मारुति गाड़ी भी खड़ी थी। जिसे लुटेरे अपने साथ ले गए।

मुथूट फाइनेंस की दीवार में मिली सेंध, नहीं मिली कामयाबी

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह हत्या तेजधार हथियार के साथ की गई है। सिर एक साइड से पूरी तरह से कटा हुआ है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने मृतक के गांव में भी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद लाश को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होेंने ने बताया कि जिस जगह पर यह कत्ल हुआ है, उसकी दीवार धनौला के मुथूट फाइनेंस बैंक के पिछली दीवार के साथ लगती है। वहां भी सेंध लगाया लगा चोरी करने की कोशिश की गई है। पुलिस को शक है कि आरोपी बैंक को लूटने की वारदात को अंजाम देने आए होंगे, जिसे नौकर ने उन्हें पहचान लिया होगा। इसलिए उसकी हत्या की गई। आरोपी अपने साथ वहां पर खड़ी गाड़ी भी ले गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर जानकारी एकत्रित की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धनौला में वारदातस्थल पर चारपाई पर पड़ा खून से सना शव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/337Qymb
via
बाड़े के पीछे बने मुथूट फाइनेंस दफ्तर से गोल्ड लूटने आए थे आरोपी, पहचान के डर से किया कत्ल बाड़े के पीछे बने मुथूट फाइनेंस दफ्तर से गोल्ड लूटने आए थे आरोपी, पहचान के डर से किया कत्ल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.