जिले में एक संक्रमित की मौत, 118 नए मामले मिले, किडनी के रोग से पीड़ित गांव पड्डे की 82 वर्षीय महिला ने अमृतसर में तोड़ा दम, 955 एक्टिव केस
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को भी जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, जिसके चलते जिले में मौतों का आंकड़ा 126 पर पहुंच गया है। इसके अलावा 118 नए संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 5624 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 955 पर पहुंच गई है। मृतक 82 वर्षीय गांव पड्डे निवासी महिला किडनी के रोग से पीड़ित थी। उसने जीएनडीएच अमृतसर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जिले में अब तक 4543 संक्रमितों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में अब तक कुल 110071 संदिग्धों की सेंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें से 104737 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक कुल 4543 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इनमें से 3460 बिल्कुल स्वस्थ हैं, जबकि 1083 को घरों में आइसोलेट किया गया है।
जिले में कोरोना के कारण अब तक कुल 126 मरीजों की जान जा चुकी है। सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए व्यक्तियों की ट्रेसिंग कर उनकी टेस्टिंग बहुत जरूरी है। इसलिए जो व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आए हैं, उनको खुद की टेस्टिंग करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट न कराना जहां खुद और अपने परिवार की सेहत से खिलवाड़ है, साथ ही कोरोना फैलने का खतरा रहता है।
अगर किसी व्यक्ति को कोरोना लक्षण जैसे बुखार, खांसी, जुकाम, सांस फूलना महसूस होता है तो बिना देरी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर मुफ्त कोरोना टेस्ट कराएं। कोरोना से बचाव के लिए हाथों का बार-बार धोएं, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट से घबराए न, अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह घर में एकांतवास हो सकता है। सेहत विभाग की टीम लगातार उनकी सेहत का ख्याल रखती है।
छात्रों ने लोगों को मास्क पहनने को किया जागरूक
शांति देवी आर्य महिला काॅलेज दीनानगर के रेड रिबन क्लब और एनएसएस वालंटियर्स की ओर से प्रिंसिपल रतना शर्मा के निर्देशानुसार और जिला यूथ सर्विसेस गुरदासपुर की गाइडलाइंस अनुसार कोरोना महामारी के खिलाफ साप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ऑनलाइन क्विज में 180 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया जबकि 24 छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के जरिए हैंड सेनिटाइजेशन, फेस मास्क पहनने और फिजिकल डिस्टेसिंग का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सभी पोस्टर आरआरसी गुरदासपुर को ऑनलाइन भेजे गए। विभाग द्वारा जारी ऑडियो क्लिप्स को भी लोगों तक पहुंचाने में छात्राओं ने योगदान दिया। कालेज प्रोफेसर्स, छात्राओं सहित अन्य स्टाफ कर्मचारियों के सहयोग से दीनानगर के बस स्टैंड, मार्किट व आसपास के गांवों में पंफलेट भी बांटे गए। प्रिंसिपल रत्ना शर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि क्लब की नोडल इंचार्ज संगीता मल्होत्रा, सुनीता वर्मा, मीनल गुप्ता, नेहा सैनी, दर्शन कुमार और राजिंदर कुमार ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RYXPy8
via
No comments: