Breaking News

test

घरों का कूड़ा उठाने में निगम बरत रहा लापरवाही

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन फोरा के प्रधान आरपी मल्होत्रा ने नगर निगम पंचकूला की ओर से कोरोना महामारी के चलते कोरोना से संक्रमित घरों से कूड़ा उठाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मल्होत्रा ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नियमित तौर पर इन घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जो कि चिंता का विषय है।

इतना ही नहीं पंचकूला के डाकखानों में भी कोरोना संबंधी सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव की सूचना देने के बावजूद भी नगर निगम कोरोना प्रभावित घरों से घरेलू कूड़ा कई कई दिन तक नहीं उठा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को नगर निगम अधिकारियों की मिन्नतें करनी पड़ती हैं।

फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने कहा कि एक तो कोरोना का संक्रमण और उससे प्रभावित घर में इकट्ठा हुआ कूड़ा अन्य बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है। जिला प्रशासन से मांग है कि नियमित रूप से इन घरों से कूड़ा उठाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि अन्य बीमारी ना फैले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0LJPL
via
घरों का कूड़ा उठाने में निगम बरत रहा लापरवाही घरों का कूड़ा उठाने में निगम बरत रहा लापरवाही Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.