Breaking News

test

दोस्त का फोन आने पर घर से गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

दोस्त का फोन आने पर घर से एक्टिवा पर निकले खन्ना से सटे गांव कौड़ी के 22 साल के युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। हालांकि, पुलिस ने परिवार के बयान पर 174 की करवाई की है। लेकिन, एक कॉलोनी में सुनसान जगह पर लाश मिलना चर्चा का विषय बना रहा। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी कौड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को बयान में मृतक जसप्रीत सिंह के जीजा सतनाम सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह 26 सितंबर को रात 8 बजे घर पर बैठा खाना खा रहा था। इस दौरान उसके किसी दोस्त का फोन आया तो वह अपनी एक्टिवा पर घर से चला गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजन उसको बार-बार फोन करते रहे। लेकिन, उसने फोन नहीं उठाया। सुबह गांव के ही कुछ लोग गांव के नजदीक स्थित एक कॉलोनी में सैर को गए तो जसप्रीत सिंह बेसुध हालात में मिला।

पता चलने पर जब सरपंच दविंदर सिंह व अन्य लोगों को साथ लेकर मौके पर गया तो एक्टिवा वहीं, खड़ी थी जबकि जसप्रीत बेसुध पड़ा था। जिसको चेक करने पर पता चला कि उसकी तो मौत हो चुकी थी। सतनाम ने बताया कि शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं थे। उसकी मौत कोई दवा खाने से हुई है। पुलिस ने 174 के तहत कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A young man who went home from a friend's phone died in a suspicious condition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GbIXKj
via
दोस्त का फोन आने पर घर से गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत दोस्त का फोन आने पर घर से गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.