Breaking News

test

कोरोना वायरस से डरने, घबराने और भागने की जरूरत नहीं


मज़बूत इच्छा शक्ति और सेहत विभाग की हिदायतें का पूरी तरह पालन ही एक जरिया है कोरोना से बचने का। अगर किसी को इस बीमारी से पीड़ित होने का शक है तो उसे डरने, घबराने और भागने की जरूरत नहीं क्योंकि एकांतवास में सही इलाज के साथ इससे छुटकारा पाया जा सकता है। यह बातें पंजाब में कोरोना वायरस के पहले पीड़ित और सही इलाज के बाद ठीक हो चुके होशियारपुर के गांव खनूर के इटली से लौटे गुरदीप सिंह ने कहीं। गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने बेटे और प|ी समेत 3 मार्च को इंडिया के लिए टिकटें बुक करवाई थी। आने से 4 दिन पहले उसे बुखार हो गया। दवा खाने के बाद वह ठीक हो गया था। उसे लगा मौसम बदल रहा है तो बुखार आम बात है। जब वह इटली से चला और बिल्कुल ठीक था। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने फार्म भरकर अपने बुखार होने की जानकारी दी और दिल्ली में उनकी 7 घंटे की स्टे होने के बाद वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। वहां डॉक्टरों की टीम ने चेक किया और उसे आइसोलेशन वार्ड मेडिकल कॉलेज में रखा गया। टेस्ट लेने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गुरदीप ने बताया कि सेहत विभाग के डॉक्टरों और स्टाफ की तरफ से उसकी अच्छी देखभाल, बेहतर इलाज और संतुलित खुराक के साथ मनोबल भी बढ़ाया। इसके मद्देनजर वह इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर परिवार के साथ रह रहा है। वह पंजाब सरकार की कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों को एकांतवास और आइसोलेशन सेंटर में दीं जाने वालों सेवाओं से संतुष्ट है। गुरदीप सिंह ने कहा कि बीमारी को छुपाने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को तेज बुखार, खुश्क खांसी और सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है तो नजदीकी सेहत संस्था में पहुंचकर अपना इलाज करवाना चाहिए और दूसरों से सामाजिक दूरी रखनी चाहिए। निजी साफाई, हाथों की सफाई विटामिन सी भरपूर खुराक सामाजिक दूरी के साथ हम इस बीमार से काफ़ी हद तक ठीक हो सकते हैं।

}सिविल सर्जन बोले-प्रोटीन और हरी सब्जियां अधिक लें...सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने लोगों को जागरूक करते इस कोरोना वायरस को फैलने को रोकने के लिए सामाजिक दूरी, घर में एकांतवास और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छी प्रोटीन युक्त दालें, हरे पत्तेदार सब्जियां, अदरक, हल्दी लसन का इस्तेमाल करने की सलाह दी और कहा कि जो लोग शुगर, ब्लडप्रेशर आदि से प्रभावित हैं, वह समय पर अपनी दवा लें।

गुरदीप सिंह



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - no need to fear panic and escape from the corona virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKR9vu
via
कोरोना वायरस से डरने, घबराने और भागने की जरूरत नहीं कोरोना वायरस से डरने, घबराने और भागने की जरूरत नहीं Reviewed by Dibyendu on 18:55 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.