देसरी प्रखंड के धर्मदासपुर वार्ड 16 में एक महिला को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद देसरी प्रखंड समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की शाम डीएम के निर्देश पर जिला स्वास्थ विभाग व पुलिस ने गांव के आसपास के करीब सात किलोमीटर एरिया को अपने कब्जे में ले लिया। धर्मदासपुर से लगे तीन किलोमीटर एरिया को कंटेनमेंट व आउटर चार किलोमीटर एरिया को बफर जोन घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया गया है। पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आए परिजन समेत अन्य 16 की पहचान कर प्रशासन ने क्वारेंटाइन करते हुए उनके सेंपल को लेबोरेट्री जांच के लिए भेजा है।
सात किलोमीटर एरिया पूरी तरह सील
देसरी प्रखंड के धर्मदासपुर के वार्ड 16 की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। प्रभावित गांव धर्मदासपुर के तीन किलोमीटर रेडियस एरिया में आने वाले फटिकवारा, जाफराबाद, रामपुर किचनी, देसरी, चकमहमद, लखनपुर लाल को कंटेनमेंट जबकि चार किलोमीटर आउटर एरिया गाजीपुर, मधौल, जहांगीरपुर शाम उत्तरी, ममरेजपुर, धर्मपुर, ईजरा, खोखसा बुजूर्ग, खोखसा कल्याण, उफरौल को बफर जोन घोषित कर सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
सात जगहों पर लगाया गया है ड्रॉप गेट
वैशाली जिले के देसरी प्रखंड अंतर्गत धर्मदास पुर गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धर्मदास पुर गांव के 3 किलोमीटर एरिया को पूरी तरह सील किया गया है। क्षेत्र के दो पंचायत के 6 गांव में 4190 घर के 19140 लोगों को सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित एरिया में निजी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं सभी मार्गों को अगले आदेश तक के लिए पूर्णता बंद कर दिया गया है। डीडीसी ने बताया बीती रात ही धर्मदासपुर गांव से सटे 3 किलोमीटर एरिया को प्रशासन के सहयोग से सभी मार्गों को पूर्णता बंद कर दिया गया है।
19140 आबादी परकड़ी नजर
कंटेनमेंट जोन के तहत 02 पंचायत अंतर्गत आने वाले 06 गांवों में 3190 घरों में निवास करने वाले लगभग 19140 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षा घेरे में लिया है। प्रभावित गांवों में निवास करने वाले परिवारों को कोविड 19 वायरस से सुरक्षा के लिए सेनेटाईज कराया जा रहा है। सेनेटाईजिंग के काम में 29 टीमों को लगाया गया है। उन सभी 29 टीमों के सेनेटाईजिंग वर्क पर नजर रखने के लिए 05 सुपरवाइजर्स को लगाया गया है।
खाद्य सामग्री के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
कन्टेंटमेट ज़ोन में रहने वाले लोग खाद्य व किराना समान के लिए इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। कन्टेंटमेट एरिया नोडल पदाधिकारी किराना दुकान 8002157519, किराना दुकान देसरी पंचायत 99349113214, 9931237474 8789956225, 9593913354, 9934995610, गाजीपुर मालती किराना 88370777752, 7970308145, 9601633544
होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी राशन व दवा
डीडीसी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि कंटेनमेंट ज़ोन में साइकिल, पैदल, बाइक या अन्य वाहनों का प्रयोग किसी भी स्थिति में नहीं होगा। प्रतिबंधित एरिया में ना कोई आ सकता है और और ना कोई जा सकता है। एरिया के अंदर रहने वाले सभी लोगों को किसी भी सामान की आवश्यकता पड़ने पर प्रखण्ड कंट्रोल रूम नम्बर 8544421938 पर सम्पर्क कर सकते है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर डिलेवरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 9 किराना दुकान, दवा की चार दुकानों को चिह्नित किया गया है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो इस नंबर पर करें संपर्क
कन्टेनमेट एरिया में रहने वाले लोगो को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी होने पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। डॉ सिल्की सलोनी 9430002054, एएनएम 9060879905. रात्रि 2 से 8 बजे तक डॉ विनय कुमार 9572549200, एएनएम 8539072547, रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ राहुल आनंद 9006365102, एएनएम 7061177114 पर सम्पर्क कर सकते है।
दवा लेनी हो तो इन दुकानों से करें संपर्क
नोडल पदाधिकारी 8002187519, लक्की मेडिकल हॉल देसरी 9339635994, दुर्गा मेडिकल हॉल कृष्णा चौक देसरी 9308783234, ज्योति ड्रग्स एजेंसी देसरी 99312722293
कोई परेशानी हो तो यहां करें कॉल
प्रखण्ड कंट्रोल रूम 8544421938, 9931058487, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी 94318 18217, एमओ 9572549200, एमओआईसी 9973887373, जिला नियन्त्र। कक्ष 104, सदर अस्पताल 06224-274073, लॉकडाउन उल्लंघन 06224-260510 व्हाट्सएप 9931926819 पर सूचना दे सकते है।
16 को क्वारेंटाइन कर टेस्ट के लिए भेजा गया सेंपल
कोरोना पॉजिटिव महिला के 11 परिजन समेत संपर्क में आए 16 लोगों को चिह्नित करते हुए प्रशासन ने क्वारेंटाइन के लिए ले जाया गया। उनमें महिला की एक पुत्री, एक पुत्र दो गोतनी 4 जाउत, 1 चचेरी सास एवं ससुर सहित 13 परिजन एवं 3 ग्रामीण सहित 16 लोग शामिल हैं। उन सभी को हाजीपुर में क्वारेंटाइन कराया गया है। बताया गया कि महिला कैंसर से पीड़ित थी। इलाज आईजीएमएस में चल रहा था। वह वहीं संक्रमित हुई। उसका कोई ट्रेवल इतिहास नहीं है। परिवार में कोई सदस्य बाहर से नहीं आया है।
एरिया में पहुंच पर लगा दी गई है पाबंदी
चकजमाल पंचायत के अंतर्गत शेखोपुर पोखर के निकट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकजमाल के निकट एवं फतेहपुर बुजुर्ग बजरंगबली मंदिर के निकट सहित चार स्थानों पर प्रशासन द्वारा घेराबंदी कर दी गई है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड से देसरी जाने वाले चारों रास्ते को प्रशासन ने पूरे तौर पर बंद कर दिया है।यह सभी रास्ते देसरी पंचायत या जफराबाद पंचायत से होकर ही गुजरते हैं।
अस्पताल गई थी : परिजन
बताया गया महिला पहली बार 21 दिसंबर 2019 को एआईएमएस में इलाज के लिए गई थी। इसके बाद 2 जनवरी, 23 जनवरी, 13 फरवरी, 9 मार्च, 31 मार्च, 7 अप्रैल, एवं 28 अप्रैल को जब जांच के लीज गई थे। 28 अप्रैल को जब वह जांच के लिए गई तब उसका को रोना जांच कराया गया था 29 अप्रैल को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके नजदीकी संपर्क के लोगों को करंट टाइम करने के साथ क्वारेंटाइन करने के साथ ही 3 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया।
लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का करे पालन
वैशाली डीएम उदिता सिंह ने जिले वासियों से आदर्श करते हुए कहा कोरोना वायरस संक्रमण से बजाओ बचाव एकमात्र उपाय लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करें बेवजह घर से नहीं निकले अति आवश्यक रहे तभी पूरी इतिहास और सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकले सरकार द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए हमेशा साबुन से हाथ साफ करें सेनेटाइजर एवं अफवाहों से बचें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f0wF4a
via
No comments: