Breaking News

test

हजूर साहिब से लौटे मां-बेटे पॉजिटिव, परिवार का एक संदिग्ध आईसोलेशन में रखा

72 घंटे तक जिले में कोई भी कोरोना मरीज न मिलने के बाद बुधवार को एक बार फिर दाे काेराेना पाॅजिटिव मरीज आए। अब जिले में संक्रमित मरीजाें की संख्या 63 हाे गई है। यह दाेनाें मरीज हजूर साहिब से पटियाला पहुंचे थे। आनंद नगर निवासी दाेनाें मां बेटाें काे आइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा इनके परिवार के एक और मेंबर काे शक के आधार पर आइसाेलेशन वार्ड में रखा है। उनके मुताबिक शकी मरीज के दाेबारा सैंपल लिए जाएंगे। हजूर साहिब से लाैटे 78 श्रद्धालुओं में से दाे कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
काेराेना पाॅजिटिव 26 साल के नाैजवान से मिली जानकारी के अनुसार वह मार्च में दुबई से लाैटने के बाद अपनी 52 साल और 36 साल की मासी की मां के साथ नांदेड़ साहिब दर्शन करने गया था। देशभर में लाॅकडाउन हाे गया। इस कारण वह करीब डेढ़ महीने से गुरुद्वारा साहिब में ही थे। नांदेड़ से रवाना करते समय स्क्रीनिंग की गई थी, तब इनमें काेई संकेत नहीं मिले थे। 26 अप्रैल काे महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा तख्त सचखंड अबचल नगर हजूर साहिब से पटियाला पहुंचे थे।

तब सेहत विभाग की टीमाें ने इनके सैंपल लिए थे। बुधवार काे लैब से इनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई, ताे सेहत विभाग की टीमाें ने दाेनाें काे आइसाेलेशन वार्ड में शिफ्ट किया। रैपिड रिस्पांस टीमाें ने दाेनाें पाॅजिटिव के संपर्क में आए घर के दाे मेंबराें के सैंपल लिए हैं। उनकी रिपाेर्ट वीरवार काे आएगी। एहतियात के ताैर पर सेहत विभाग ने आनंद नगर एरिया काे सेनिटाइज करवा दिया है। उनके मुताबिक घर-घर सर्वे किया जाएगा। उधर, पुलिस ने एरिया काे सील कर दिया है।

आइसोलेशन वॉर्ड, तो ऐसे खत्म करेंगे कोरोना

वीरवार काे राजिंदरा अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में दाे काेराेना पाॅजिटिव केस दाखिल हुए। एमसीएच बिल्डिंग की 5वीं मंजिल में दाखिल 26 साल के काेराेना पाॅजिटिव नाैजवान ने अस्पताल की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। मरीज ने फाेटाे व वीडियाे से आइसाेलेशन वार्ड में बदइंतजामी का खुलासा किया है। मरीज के मुताबिक वार्ड में साफ-सफाई का बुरा हाल है। मरीजाें के बेड पर बिछने वाली चादरें जमीन पर ऐसे ही पड़ी है। इन्हें देख कर ऐसालग रहा है जैसे मानाें चादरें गंदी हाे। इतना ही नहीं अंदर एक गत्ते में कूड़े का ढेर लगा हुआहै। उसका कहना है कि यहां न काेई नर्सिंग औरन ही डाॅक्टर स्टाफ मरीजाें से आकर मिल रहे हैं। मरीजाें काे खुद ही अपने से सारा काम करना पड़ा है। वह मामले की जानकारी मुख्यमंत्री के ध्यान में लाने की बात कर रहे हैं, जिससे इस तरह की लापरवाही न की जा सके।

चादराें की शॉर्टेज थी, वार्ड में भेज दी गई: एमएस
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. असरपी पांडव का कहना है कि आइसाेलेशन वार्ड में चादराें की शार्टेज की सूचना जरूर मिली थी। जिसके बाद लांड्री खुलवा कर नये चादरें वार्ड में भेज दी गई थी। स्टाफ काे सख्त हिदायत की गई है कि मरीजाें काे परेशानी नहीं आनी चाहिए।

बाहरी राज्याें से लौटने वाले एसडीएम दफ्तर में बताएं

जिले की समूह पंचायतों के सरपंचों और शहरी इलाकों के कौंसलर संबंधित गांवों और वार्डों में देश के किसी भी राज्य से आने वाले की सूचना तुरंत एसडीएम दफ़्तर में देंया मुख्य कंट्रोल रूम के नंबर 0175-2350550 पर भी सूचना दी जा सकती है। डीसी कुमार अमित ने कहा कि ऐसे नागरिकों, जिनमें बाहर के राज्यों में गए कम्बाइन या रीपर चालक, मजदूर, दूसरे राज्यों में पढ़ने गए विद्यार्थी सहित किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा पर गए व्यक्ति शामिल हैं, को क्वाइरेंटाइन में रहना यकीनी बनाया जाए। डीसी ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक एकांतवास जरूरी है।

कंप्यूटर टीचर भी जुटाएंगे डेटा

सेहत और परिवार भलाई विभाग के सचिव के निर्देशों के तहत कोरोनावायरस को रोकने के लिए डीसी कुमार अमित ने जिले के अंदर बाहरी राज्यों से दाखिल होने वाले हर व्यक्ति के आंकड़े जुटाने और शुरुआती हेल्थ चेकअप करने काे कहा है। डीसी ने बताया कि जिले में दाखिल हाेने के लिए शंभू बैरियर, पेहेवा-देवीगढ़ रोड, समाना-कैथल रोड और ढाबी गुज्जरां काे खाेला गया है। इसके अलावा बाकी रास्ताें पर राेक लगाई गई है। इन नाकों पर 24 घंटे मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर तैनात रहेंगे। पंजाब के अंदर दाखिल होने वाले के आंकड़े जुटाने के लिए आबकारी और कर विभाग के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर टीचराें की ड्यूटी लगाई गई है।

मिनी सचिवालय में आबकारी और कर विभाग के एडिशनल कर कमिश्नर शौकत अहमद परे ने कंप्यूटर अध्यापकों को आंकड़े एकत्रित करने की ट्रेनिंग दी। बताया कि पंजाब आने वालों के आकड़े फाेन से ऑनलाइन ही सरकार के गेटवे लिंक पर अपडेट किए जाएंगे। शौकत अहमद परे ने कहा कि सभी अध्यापक 12 घंटे की ड्यूटी के बाद 24 घंटे का आराम करेंगे। मेडिकल अफ़सर डा. निधी शर्मा ने बताया कि अध्यापकों के साथ तैनात सेहत विभाग की टीमें पंजाब में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग करेंगी।

राजस्थान से 30 मजदूर पहुंचे, माॅडल टाउन स्कूल में रखे
सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार काे जिले भर से 45 सैंपल लिए गए थे, जाे सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। उन्हाेंने बताया कि आज राजस्थान काेटा से 30 मजदूर यहां पहुंचे हैं। इन सभी के सैंपल लेने के बाद लेने के बाद सभी काे माॅडल टाउन के सरकारी स्कूल में क्वाॅरेंटाइन में रखा गया है। नांदेड़ साहिब से 79 श्रद्धालु देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। इन सभी श्रद्धालुओंके पहुंचने पर सेहत विभाग की टीमें स्क्रीनिंग करने के बाद उनकी सैंपलिंग करेंगी।

औरंगाबाद से लाैटे कंबाइन मजदूराें काे वापस भेजा

औरंगाबाद महाराष्ट्र से लाैटे कंबाइन पर गए मजदूराें काे दाेबारा औरंगाबाद भेज दिया गया है। यह सभी मजदूर पंजाब वापस आ रहे थे। गांव ढाबी गुज्जरा में लगे नाके पर पुलिस ने मजदूराें के बारे में आधिकारियों को बताया। डीएसपी दलवीर सिंह ग्रेवाल और नायब तहसीलदार राजवरिन्दर सिंह धनोआ मौके पर पहुंचे। एसडीएम डा. पालिका अरोड़ा ने बताया कि औरंगाबाद में गेहूं की कटाई करने गए कम्बाईन मजदूराें ने वहां के प्रशासन से पटियाला का पास हासिल किया था। 30 लाेग एक बस से पंजाब आ रहे थे। इनमें 17 पटियाला जिले से संबधित थे और कुछ लुधियाना और फिरोजपुर के थे।

काेरोना की स्थिति को देख प्रशासन ने उनकाे औरंगाबाद भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि सब डिवीजन के साथ लगती हरियाणा की सीमा के साथ सटी अंतरराज्यीय सीमा को सील कर दिया गया है। सिर्फ ढाबी गुज्जरा में एंट्री पाइंट बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother-son positive, who returned from Hazur Sahib, kept the family in a suspected Isolation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yeZXeK
via
हजूर साहिब से लौटे मां-बेटे पॉजिटिव, परिवार का एक संदिग्ध आईसोलेशन में रखा हजूर साहिब से लौटे मां-बेटे पॉजिटिव, परिवार का एक संदिग्ध आईसोलेशन में रखा Reviewed by Dibyendu on 17:23 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.