रणजीत एवेन्यू की डी-ब्लॉक मार्केट के कौशल्या टावर की बेसमेंट में वीरवार सुबह आग लग गई। आग टावर के बेसमेंट में स्थित टाइल्स के शोरूम में लगी। शोरूम में टाइल्स के खाली बॉक्स पड़े थे जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने में एक घंटा लग गया। इस घटना में कितना नुकसान हुआ, इसका पता देर शाम तक नहीं चल पाया।
कौशल्या टावर के मालिक अश्वनी गुप्ता के अनुसार, वीरवार सुबह तकरीबन पौने 11 बजे किसी ने फोन करके उन्हें सूचना दी कि उनके टावर की बेसमेंट से धुंआ उठ रहा है। वह तुरंत मौके परपहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड और नगर निगम की 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मचारियों ने 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया।आग बेसमेंट में लगी होने की वजह से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया था। ऐसे में दमकल कर्मचारियों ने पहले ऊपरी मंजिल का शीशा तोड़ा और उसके बाद अंदर घुसे। घटना की सूचना मिलने पर पार्षद विकास सोनी और रणजीत एवेन्यू थाने के प्रभारी रोबिन भी मौके पर पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Whvvsn
via
No comments: