Breaking News

test

जिले में नांदेड़ साहिब से लौटे 175 लोग सैंपलिंग के बाद क्वारेंटाइन

वीरवार को सेहत विभाग की टीम ने जिले में नांदेड़ साहिब से लौटे 175 लोगों को सैंपलिंग के बाद क्वारेंटाइन कर दिया है। इसमें होशियारपुर के 141 श्रद्धालु और गढ़शंकर उपमंडल के गांव मोरांवाली में श्राद्धालुओं के संपर्क में आने वाले 34 लोग शामिल हैं। डीसी अपनीत रियात ने बताया कि बुधवार देर रात अलग-अलग बसों से कुल 142 श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब से होशियारपुर लाया गया। इसमें से 93 लोगों को रयात-बाहरा कोविड केयर सेंटर में, जबकि 49 लोगों को नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र फतेहगढ़ में क्वारेंटाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरी तरफ, डीसी ने कहा कि कर्फ्यू में फिलहाल ढील दिए जाने की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के 5 एक्टिव केस हैं। सभी केस गांव मोरांवाली के ही हैं। डीसी ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कर्फ्यू के दौरान घरों मेंरहें। बेवजह बाहर न निकलें। जिले को रेड जोन में जाने से बचाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
175 people returned from Nanded Sahib in the district, quarantine after sampling


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KLsEmk
via
जिले में नांदेड़ साहिब से लौटे 175 लोग सैंपलिंग के बाद क्वारेंटाइन जिले में नांदेड़ साहिब से लौटे 175 लोग सैंपलिंग के बाद क्वारेंटाइन Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.