Breaking News

test

पद्मश्री निर्मल ने चंडीगढ़ में किया था प्रोग्राम, पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अन्य लोगों के लिए खतरा बढ़ा


दरबार साहिब के पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्हें दो दिन पहले गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मंगलवार रात को उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनके संपर्क में आई उनकी प|ी, दोनों बेटियों, एक बेटे, एक ड्राइवर, दो सेवादारों, दो साथी रागियों समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। इसके अलावा एक साथी रागी के परिवार के 5 मेंबरों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं और पूरा इलाका सील कर दिया गया है। सिविल सर्जन डा. प्रभदीप कौर जौहल के मुताबिक निर्मल का 20 मार्च को जीएनडीएच में चेकअप हुआ। इसके बाद उनके घर यूएसए से गेस्ट आने की सूचना पर टीम पहुंची और सभी को 7 मार्च को होम क्वारेंटाइन में रखा दिया। 19 मार्च को निर्मल सिंह कीर्तन समागम के लिए चंडीगढ़ गए, जहां 100 लोगों की गैदरिंग हुई थी। 20 मार्च को अमृतसर लौटे और उनका चेकअप हुआ। अब पूछताछ में पता चला कि भाई निर्मल सिंह नवंबर में इंग्लैंड गए थे।

चंडीगढ़- शराब कारोबारी भी संक्रमित

चंडीगढ़ वहीं, चंडीगढ़ में भी बुधवार को 49 साल शराब कारोबारी व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं।

मोहाली- पॉजिटिव दंपति की बेटी से नानी पाॅजिटिव

मोहाली में बुधवार को तीन केस नए मामले सामने आए। इनमें दो फेज-9 की में रहने वाली 10 साल की बच्ची और उसकी 68 वर्षीय नानी है। चंडीगढ़ निवासी पॉजिटिव दंपति जो इंग्लैंड से लौटे हैं उनके साथ ही बच्ची भी आई थी। महिला ने उसे नानी के घर छोड़ा था।

लुधियाना : कोरोना पॉजिटिव मृतका की पड़ोसन है महिला

लुधियाना के अमरपुरा बस्ती इलाके में 70 वर्षीय महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। ये महिला पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव आई मृतका पूजा रानी की पड़ोसन है और उसकी तबीयत खराब होने पर ये उनके घर जाकर उसका हाल चाल पूछती रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X1MNfp
via
पद्मश्री निर्मल ने चंडीगढ़ में किया था प्रोग्राम, पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अन्य लोगों के लिए खतरा बढ़ा पद्मश्री निर्मल ने चंडीगढ़ में किया था प्रोग्राम, पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अन्य लोगों के लिए खतरा बढ़ा Reviewed by Dibyendu on 18:55 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.