Breaking News

test

युवक के ब्यास दरिया में कूदने का अंदेशा, ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा- कनाडा जाना चाहता था

डॉलर की चकाचौंध आज की नौजवान पीढ़ी पर इस कदर हावी हो चुकी है कि वह विदेश जाने की चाहत में आइलेट्स सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं। विदेश जाने की चाहत पूरी न होने पर कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं तो कुछ जान गवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। टांडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रडा गांव के पास गांव तुगलवाल (गुरदासपुर) के जोबनप्रीत सिंह (19) पुत्र इकबाल सिंह ने बुधवार शाम कनाडा न जा पाने से दुखी होकर ब्यास दरिया में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से जोबनप्रीत सिंह की तलाश कर रही है, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। जोबनप्रीत सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की इस हरकत से माता-पिता डिप्रेशन में हैं।
गांव तुगलवाल की ग्राम पंचायत के प्रधान ने बताया कि जोबनप्रीत सिंह उनका पड़ोसी है। वह कनाडा जाना चाहता था, क्योंकि जोबनप्रीत सिंह के दोस्त आईलेट्स करके कनाडा जा चुके थे। उसने साल 2018-19 में बाहरवीं की पढ़ाई पूरी करने के आईलेट्स की और कनाडा पढ़ने जाने के लिए कनाडा एंबेसी में फाइल लगा दी, लेकिन वीजा नहीं लगा। जोबनप्रीत सिंह फिर से आईलेट्स करके दोबारा कनाडा एंबेसी में फाइल लगाना चाहता था लेकिन इस बार कोरोना के कारण लॉकडाउन में वह कुछ नहीं कर सका। इस कारण जोबनप्रीत की चाहत दिल में ही रह गई और उसका उसका कनाडा जाने का सपना अधूरा लगने लगा। इस कारण जोबनप्रीत डिप्रेशन का शिकार हो गया। बुधवार देर शाम जोबनप्रीत सिंह घर से मोटरसाइकिल पर निकला, लेकिन वह घर वापस नहीं गया। घरवालों ने उसकी खोज की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जोबनप्रीत का मोटरसाइकिल ब्यास दरिया रडा पुल के नजदीक खड़ा मिला। यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने परेशानी की हालत में ब्यास दरिया में छलांग लगा दी।
टांडा थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि टांडा-अमृतसर रडा पुल पर कोई लावारिस मोटरसाइकिल पीबी-06-एएक्स-1671 खड़ा है। जब मौके पर जाकर पता किया तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल जोबनप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी तुगलवाल (गुरदासपुर) का है। जोबनप्रीत के पिता व गांव के लोगों ने अंदेशा जताया है कि उसने परेशानी की हालत में ब्यास दरिया में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की मदद से ढूंढा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The youth is expected to jump into the Beas river, the gram panchayat head said- wanted to go to Canada


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yeXzEZ
via
युवक के ब्यास दरिया में कूदने का अंदेशा, ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा- कनाडा जाना चाहता था युवक के ब्यास दरिया में कूदने का अंदेशा, ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा- कनाडा जाना चाहता था Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.