Breaking News

test

अमृतसर और तरनतारन में 3 मई से पहले नहीं खुलेगी कोई भी दुकान

पंजाब सरकार ने कुछ शर्तों के साथ जरूरी सामान की दुकानंे खोलने की इजाजत दी है, मगर सभी डीसी अपने-अपने जिले में कोरोना मरीजों की स्थिति को देखने के बाद ही दुकानें खोलने का फैसला करेंगे। अमृतसर में भी डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, 30 अप्रैल से कर्फ्यू में दुकानों को खुलने के लिए कोई ढील नहीं दी जाएगी। डीसी ने कहा कि वर्तमान में जो हालात हैं उनको देखते हुए अभी दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसके लिए प्रशासन योजना प्लानबना रही है। 3 मई के बाद ही क्रमबद्ध तरीके से दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोला जाएगा। तरनतारन के डीसी प्रदीप सभ्रवाल के अनुसार 30 अप्रैल को दुकानें खोलने की कोई छूट नहीं है।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश के बाद कौन सी दुकानें खोली जानी चाहिए। इस पर रोटेशन वार एक विस्तृत योजना तैयार होगी। इसके बाद ही सुबह 7 से 11 बजे तक दुकानों को खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, कोरोना महामारी से जंग लड़ने के लिए प्रशासन का साथ दें। पूरी सुरक्षा के साथ योजना बनाकर दुकानें खोलने की कोशिश करेंगे, जिससे कहीं भी भीड़ एकजुट नहीं हो और सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन होता रहे।

अफवाहों पर ध्यान नहीं दें लोग : डीसी
डीसी ने कहा कि उनको यह जानकारी मिल रही है कि कर्फ्यू में ढील दे दी गई है और दुकानें खोली जाएंगी। लेकिन लोग इस तरह की किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। सरकार की तरफ से जो भी ऑर्डर आए हैं, जब तक उनका क्लेरीफिकेशन नहीं हो जाता इसी तरह से सख्ती लागू रहेगी। कोई भी बाजार, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट व दुकानें नहीं खुलेंगी और नही कोई व्यापारी ऐसा करेंगे। रिफ्रेश ऑर्डर के बाद लोगों को कब और कितने समय तक छूट मिलनी है, यह बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी आदेशों का उल्लंघन करता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ऑनलाइन कर्फ्यू पास आवेदन के लिए 7 टीमें

डीसी दफ्तर में इमरजेंसी कर्फ्यू पास जारी करने को लेकर ऑनलाइन आवेदन के लिए 7 टीमें लगाई गई हैं। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन टीम कर रही है। इमरजेंसी कर्फ्यू पास के लिए सबसे अधिक मेडिकल दूसरे जिलों से अपने को लाने के लिए लोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी 40 से 50 आवेदन टीम ने किए। कर्फ्यू पास आवेदन करने वाली टीम ने बताया कि सुबह से शाम तक 70 से 80 आवेदन किए जा रहे हैं। कुछ लोगों के पास रिजेक्ट होने पर दोबारा आवेदन भी करने के लोग पहुंच रहे, इसलिए भीड़ की संख्या इतनी बनी रहती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परमिंदर सिंह, सचिन शर्मा, कनव सहगल, मनप्रीत व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

18001804104 नंबर पर मिलेगी मेडिकल सहायता

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 18001804104 जारी किया है, इस पर लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। यहां लोग मानसिक तनाव की स्थिति और मेडिकल सहायता के लिए कॉल कर सकत हैं। कोरोना वायरस के लक्षणों व अन्य किसी भी तरह की बीमारी से संबंधित सहायता चाहिए हो तो 104 नंबर भी डायल कर सकते हैं। घरेलू हिंसा या पुलिस सहायता और असमाजिक तत्व परेशान कर रहे हों तो 112 नंबर पर संपर्क करने की सुविधा पहले ही दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sms9mT
via
अमृतसर और तरनतारन में 3 मई से पहले नहीं खुलेगी कोई भी दुकान अमृतसर और तरनतारन में 3 मई से पहले नहीं खुलेगी कोई भी दुकान Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.