Breaking News

test

कोरोना के सस्पेक्टेड मरीजों को करा रहे डांस

नोवल कोरोना वायरस के सस्पेक्टेड केसेस में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीमारी के डर के कारण लोग सामने आने से भी डर रहे हैं। लेकिन सेहत विभाग द्वारा भी लगातार खांसी, जुकाम और सांस में शिकायत वाले मरीजों को नजदीकी सेहत केंद्र में जाकर जांच करवाने की अपील की जा रही है। हालांकि कुछ मरीजों द्वारा चौकसी दिखाते हुए सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर जांच करवाई जा रही है। ऐसे सस्पेक्टेड मरीजों का हौसला बढ़ाने और मरीजों का मनोरंजन के लिए सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ मेंबर्स एक अच्छी पहल कर रहे हैं।

हॉस्पिटल में आने वाले सस्पेक्टेड मरीजों की देखभाल तो कर ही रहे हैं। साथ ही मनोरंजन भी कर रहे हैं जिससे कि सस्पेक्टेड मरीज चिंता में न आएं। क्लास फोर मुलाजिम राज कुमार हैप्पी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई दूसरे हॉस्पिटल्स की वीडियो देखने के बाद सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में भी इसी तरह एक्टिविटी करने के बारे में ख्याल आया।

रोजाना आधे घंटे मरीजों को डांस और गाने की एक्टिविटीज करवाई जाती है। जिसमें सभी मरीज भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसमें स्टाफ नर्स और क्लास फोर मुलाजिम हिस्सा लेते हैं। जोकि आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल सस्पेक्टेड मरीजों को डांस भी करवाते हैं। इसमें मरीज भी पूरी दिलचस्पी से हिस्सा ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dance performed to suspected patients of Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YdApt8
via
कोरोना के सस्पेक्टेड मरीजों को करा रहे डांस कोरोना के सस्पेक्टेड मरीजों को करा रहे डांस Reviewed by Dibyendu on 17:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.