लॉकडाउन के बीच सरकार ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में परीक्षा और एकेडेमिक कैलेंडर 2020 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अब यूनिवर्सिटीज का नया अकादमिक सेशन सितंबर में शुरू होगा जबकि यूजी और पीजी प्रोग्राम के डिग्री प्रोग्राम के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा जुलाई में ली जाएगी। फर्स्ट व सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने से पहले यूनिवर्सिटी व काॅलेज ये अपना सेल्फ असेस्मेंट करें कि उनकी क्या तैयारी है, स्टूडेंट्स का रेजिडेंशियल स्टेटस क्या है, उनके राज्य या शहर में काेराेना का क्या स्टेटस है। अगर हालात ठीक नहीं हाेते ताे पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को पूर्व सेमेस्टर के 50 फीसदी अंक और इंटर्नल असेसमेंट के 50 फीसदी अंक के आधार पर ग्रेड मिलेंगे।
यूजीसी ने ये साफ किया है कि सभी संस्थान गाइडलाइन के तहत काम करेंगे। गाइडलाइंस के मुताबिक जल्द ही ऑनलाइन, ऑफलाइन या पेपर-पेन आधारित परीक्षा करवानी होगी। ये परीक्षा मल्टीपल चाॅइस क्वेशचन, ओपन बुक बेस्ड, असाइनमेंट व प्रेजेंटेशन बेस्ड हाे सकती है। यह यूनिवर्सिटी का डिसीजन हाेगा। वहीं, जिन छात्रों को ग्रेड देकर प्रमोट किया जाएगा, वे हालात सामान्य होने के बाद सेमेस्टर परीक्षा दे सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yYztyp
via
No comments: