नगर निगम ने मानसून से पहले सड़कों पर लुक बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने सिविल डिपार्टमेंट से पास हुए सिविल वर्क की लिस्टें मंगवाई हैं। इसके बाद डीसी से मंजूरी लेकर सड़कें बनाने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल निगम प्रशासन इसके लिए ठेकेदार से बात करेगा और लेबर और मटीरियल की उपलब्धता होने की सूरत में यह काम सिरे चढ़ाया जाएगा। कोविड-19 के कारण कर्फ्यू लागू होने की वजह से सड़कें खाली होने के कारण लुक बिछाने के काम भी आसान रहेगा। नगर निगम की तरफ से पहले फेज में 11.50 करोड़ की लागत से शहर की दो दर्जन के करीब सड़कें बनाई जानी है, जिनको मंजूरी भी मिली हुई है।
निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के अनुसार नगर निगम की कोशिश है कि मानसून से पहले सड़कों पर लुक बिछा दी जाए। इसमें 11.50 करोड़ की लागत वाली सड़कों का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें ठेकेदार को तैयार किया जा रहा है कि वह लेबर का इंतजाम करे और और डेवलपमेंट वर्क के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावा मटीरियल मिल जाता है तो सड़कों का काम करवाया जाएगा, क्योंकि आगे जाकर मानसून में सड़कें बनाना मुश्किल होगा।
ट्रस्ट ने भंडारी पुल एक्सटेंशन का काम शुरू किया
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से भंडारी पुल एक्सटेंशन, वल्ला और 22 नंबर फाटक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम शुरू करने के लिए डीसी से मंजूरी ली गई है। इसके अलावा अमृतसर डेवलेपमेंट अथारिटी (एडीए) ने गुरू रामदास अर्बन एस्टेट पुरानी जेल साइट और कनाल कालोनी साइट पर काम शुरू करवा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VOZbhG
via
No comments: