Breaking News

test

गुड़गांव में वीटीएम किट से नाक और गले के स्वैब के नमूने लेने के लिए मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब शुरू

कोविड-19 को लेकर गुड़गांव जिले को एक मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब रविवार को मिल गई है। सरकार द्वारा अधिकृत इस वीटीएम किट से कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्तियों के नाक और गले के स्वैब के सैंपल लेकर गुड़गांव के नागरिक अस्पताल में देगी। डीसी अमित खत्री ने इस मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब को लघु सचिवालय से रवाना किया। लैब 1 एमजी नामक कंपनी द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है और इस पर सैंपल कलेक्शन के लिए तैनात प्रशिक्षित स्टाफ भी प्रशासन को निशुल्क दिया गया है।

इस मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब का शुभारंभ करने से पहले डीसी ने इसकी पूरी प्रक्रिया को समझा कि किस प्रकार से दूरी बनाकर वैन के अंदर बैठकर प्रशिक्षित कर्मी द्वारा वैन के बाहर खड़े व्यक्ति के नाक और गले के स्वैब का सैंपल लिया जाएगा। इस वैन के दोनों तरफ साइडों में दो- दो बड़े दस्ताने रूपी हाथ बाहर निकाले गए हैं जिन में हाथ डालकर वैन में बैठा प्रशिक्षित कर्मी बिना संपर्क में आए बाहर खड़े व्यक्ति का सैंपल ले सकता है। शनिवार को पहले दिन इस वैन ने लघु सचिवालय में सैम्पल लिए।

वीटीएम किट से लिए जाएंगे सैंपल
डॉक्टर जेएस पुनिया ने उपायुक्त को बताया कि इस मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब में गवर्नमेंट अप्रूव्ड वायरस ट्रांसमिशन मेटीरियल अर्थात वीटीएम किट से सैंपल लिए जाएंगे। हर बार व्यक्ति का सैंपल लेने के बाद पीपीई किट पहने कर्मी द्वारा दस्तानों और वैन के बाहरी भाग व सैम्पल देने वाले व्यक्ति के खड़े होने के स्थान पर डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव किया जाएगा। वैन प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक सैंपल कलेक्शन करेगी। और स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे गुड़गांव में भेजेगी। वहां से शाम को इन सैंपलों को नागरिक अस्पताल में जमा करवाएगी। जिन्हें सरकारी तौर पर टेस्टिंग के लिए पीजीआईएमएस रोहतक या अन्य सरकारी टेस्टिंग सेंटर भेजा जाएगा।

प्रतिदिन करीब 100 से 150 व्यक्तियों के सैंपल लेगी वैन

1 एमजी कंपनी द्वारा गुड़गांव के नागरिक अस्पताल में पहले से सैंपल कलेक्शन के लिए 4 प्रशिक्षित कर्मचारी दिए हुए हैं जिनमें से दो कर्मचारी दिन में और दो अन्य कर्मचारी रात में ड्यूटी पर रहकर 24X 7 सैंपलिंग का कार्य कर रहे हैं। मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब के शुभारंभ के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि गौरव ने बताया कि प्रतिदिन यह मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब लगभग 100 से 150 व्यक्तियों के सैंपल लेकर सरकारी अस्पताल में देगी। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल लैब को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि कैसे कम कीमत में हम ज्यादा से ज्यादा सैंपल ले सकें। इस मौके पर गुड़गांव के उप सिविल सर्जन डॉ अनुज गर्ग तथा डॉ रामप्रकाश भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mobile sample collection lab started for taking samples of nose and throat swab from VTM kit in Gurgaon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y1TtdX
via
गुड़गांव में वीटीएम किट से नाक और गले के स्वैब के नमूने लेने के लिए मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब शुरू गुड़गांव में वीटीएम किट से नाक और गले के स्वैब के नमूने लेने के लिए मोबाइल सैंपल कलेक्शन लैब शुरू Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.