(निहाल सिंह वाला) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंचायत दिवस पर देश के अलग-अलग राज्यों की पंचायतों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सर्व पक्षीय विकास के लिए निभाए जा रहे कार्यों की सराहना की गई थी। पंचायतों के विकास कार्यों का मूल्यांकन करके पंचायतों को अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में मोगा जिले के गांव रणसीह कला की पंचायत द्वारा अपने गांव में किए कार्यों से जिले का नाम देश भर में शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव रणसीह कला के युवा सरपंच प्रीत इंद्रपाल सिंह को गांव के लिए करवाए गए सर्व पक्षीय विकास के लिए सर्वोत्तम अवार्ड नाना जी देने की घोषणा की गई है।
नुहार बदलने में पूरे गांव के लोगों का सहयोग
गांव के सरपंच प्रीत इंदरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है उसके लिए गांव की नुहार बदलने में पूरे गांव वासियों का सहयोग है। उनकी ओर से गांव के सर्व पक्षीय विकास के लिए आगे भी कार्य किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353jqLC
via
No comments: