Breaking News

test

जगतपुरी में घर की छत गिरने से घायल महिला, मौत

जगतपुरी इलाके में मकान की छत का हिस्सा गिरने से घायल दंपति इलाज के बाद घर लौट आए, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही अचानक से महिला ने तबीयत बिगड़ जाने के बाद दम तोड़ दिया। महिला की पहचान 32 वर्षीय शिल्पी के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया। इस घटना के मद्देनजर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया गली नंबर दो जगतपुरी में शिल्पी परिवार के साथ रहती थी। उसका पति कमाल एक कंपनी में नौकरी करता है। यह परिवार करन सिंह के घर पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था। घर में सीलन की समस्या थी, इसे लेकर वह कई बार मकान मालिक को उसे ठीक करवा लेने के बारे में बोल चुके थे। शनिवार रात कमाल, पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे तभी तीन बजे छत का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। बच्चे तो बाल बाल बच गए लेकिन दंपति जख्मी हो गए। घटना का पता चलने पर घायल दंपति काे पड़ोसियों ने हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी मिल गई। घर पहुंचने पर महिला की अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJq2je
via
जगतपुरी में घर की छत गिरने से घायल महिला, मौत जगतपुरी में घर की छत गिरने से घायल महिला, मौत Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.