फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मेयर अरुण खोसला ने बुधवार अपने वार्ड नंबर 18 में 250 परिवारों को राशन बांटा और लोगों को दुख सुख में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। खोसला ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश की अगुवाई में फगवाड़ा वासियों की सेवा में हर दम खड़े है।
अरुण खोसला ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट में कांग्रेसियों ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता का भी कांग्रेसी करण कर दिया है और इसमें भारी भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि सरकार के दावों के बावजूद ओंकार नगर के भूखे प्यासे लोग हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसपी फगवाड़ा ने उनको सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की तरफ से राशन/लंगर वितरित करवाने का आश्वासन दिया। खोसला ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की फोटो लगी सरकारी राशन की किट्स फगवाड़ा में क्या सिर्फ शोभा बढ़ाने या चहेतों के घर भरने के लिए रखी हैं।
मुख्यमंत्री ने आज कर्फ्यू 15 दिन बढ़ाने की घोषणा कर दी मगर उन्होंने लोगों की बढ़ रही मुसीबतों की एक बार भी सार लेने की कोशिश नहीं की। एक महीने से राशन दिए जाने की सिर्फ घोषणाओं से ही गरीबों का पेट भरा जा रहा है जबकि लंगर/राशन देने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं ही काम कर रही है। अरुण खोसला ने कहा कि पंजाब सरकार के पल्ले कुछ नहीं है तो केंद्र सरकार द्वारा भेजी गेहूं व दाल जो तीन महीने तक दी जानी है, वो ही बांट दे ताकि लोगों को खाना तो मिल सके। खोसला ने कहा कि प्रशासन ओंकार नगर में जल्द राशन पहुंचाने का प्रबंध करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VP55iY
via
No comments: