Breaking News

test

पंजाब में तेजी से बढ़े आंकड़े, पहले 100 केस 31 दिन में आए, अब 17 दिन में 213 बढ़े

चंडीगढ़ में शनिवार को दो और कोरोना मरीज मिले। इनमें एक बापूधाम कॉलोनी में पॉजिटिव पाए गए युवक का पिता है और दूसरा मौली जागरां का रहने वाला है। यह भी जीएमसीएच-32 में वार्ड अटेंडेंट है। चंडीगढ़ में अब कुल मरीज 30 हो गए हैं। वहीं पंजाब में कोरोना से 18वीं मौत हुई। जालंधर में 42 वर्षीय सहदेव ने शनिवार सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। 15 नए संक्रमित भी मिले। इनमें जालंधर और पटियाला से 6-6, लुधियाना, नवांशहर और पठानकोट में एक-एक केस आया। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

पहले 31 दिन में आए थे 100 मरीज

पहले 100 मरीज जहां 31 दिन में आए थे वहीं पिछले 17 दिन में 213 नए मरीज आए हैं। कुल संक्रमित 313 हो गए हैं। जालंधर 69 केसों के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर मोहाली 63 और तीसरे पर पटियाला 61 है। वहीं पटियाला के राजपुरा में 16 अप्रैल को पॉजिटिव आई महिला से अब तक 42 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पठानकोट में महिला डॉक्टर, लुधियाना में बीडीपीओ नवदीप कौर के पति प्रभजोत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फूड सप्लाई विभाग में इस्पेक्टर हैं नवांशहर के बलाचौर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चंडीगढ़: बापूधाम कॉलोनी में 123 लोग होम क्वारेंटाइन

चंडीगढ़ कंटेनमेंट एरिया घोषित हो चुका है। यहां फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। थोड़े दिन राहत से गुजरते हैं फिर एक-दो केस आते हैं और शहरवासियों की सांसें बढ़ जाती हैं। शुक्रवार को बापूधाम कॉलोनी का युवक पॉजिटिव आया था। शनिवार को मेडिकल टीम कॉलोनी पहुंच गई और 123 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसके बाद दो और केस सामने आए हैं।

पटियाला: 6 केस, राजपुरा में महिला से 10 दिन में 42 संक्रमित
पटियाला के राजपुरा में 16 अप्रैल को पॉजिटिव आई महिला से अब तक 42 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सूबे में यह पहला इलाका है जहां 10 दिन में एक महिला से इतनी लंबी चेन बन गई है। इससे पहले मोहाली के गांव जवाहरपुर में एक व्यक्ति से 38 लोग संक्रमित हुए थे। शनिवार को जिन 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह सभी महिला के करीबी थे। जिले में आंकड़ा अब 61 पहुंच गया है।

नवांशहर: 1 केस, 29 दिन बाद फिर एक व्यक्ति पॉजिटिव

नवांशहर जिले में 29 दिन बाद फिर से नया केस आया है। बलाचौर के गांव बूथगढ़ में जेएंडके से सब्जी का ट्रक लेकर लौटे 25 वर्षीय युवक जतिंदर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौर हो कि एक हफ्ता पहले नवांशहर कोरोना को मात दे चुका था।

पठानकाेट: 1 केस, रिपोर्ट आने से पहले मरीजों को देख रही थी

अमनदीप मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 17 अप्रैल को गले में खराश के बाद 21 को उनके सैंपल लिए थे। सैंपल लेने के बाद उन्होंने 24 मार्च तक अस्पताल की ओपीडी व आईसीयू में 22 के करीब मरीजों को मरीजों को देखा है।

हरियाणा,12 जिले ग्रीन जोन में, कोई केस नहीं

राज्य में कोरोना के 10 नए केस सामने आए हैं। इनमें पानीपत और गुड़गांव में कोरोना के 4-4 नए केस एकसाथ आने से चिंता बढ़ गई है। पानीपत में संक्रमित मिले चारों लोग शुक्रवार को पाॅजिटिव मिले सोनीपत के खुबड़ू गांव निवासी सिपाही के संपर्क में आए थे। इनमें से तीन सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। वहीं, शनिवार को हिसार और अंबाला में भी एक-एक नया केस मिला है। अंबाला निवासी बलविंदर पीजीआई में किडनी का इलाज कराने आए थे।

जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थोड़ी राहत की बात यह है कि प्रदेश में ग्रीन जोन वाले जिले 3 से बढ़कर 12 हो गई है। उधर, सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि 12 जिलों में एक भी केस नहीं है। अब ये क्षेत्र ग्रीन जोन में आ गए हैं। इन जिलों के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक व कामर्शियल गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। शहरी इलाकों में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही यह राहत दी जाएगी।

अनिल विज बोले- दिल्ली से हरियाणा में आ रहा संक्रमण, केजरीवाल कर्मचारियों काे वहीं ठहराएं

दिल्ली बॉर्डर से सटे जिलों में लगातार कोरोना मरीज मिलने से सरकार सख्त हो गई है। ऐसे कई केस मिले हैं, जिनमें दिल्ली से संक्रमित होने वाले हरियाणा में भी लोगों में संक्रमण कर रहे हैं। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी मनोज यादव को आदेश दिया कि वे बॉर्डर को पूरी तरह सील करें। विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया गया कि वे अपने कर्मचारियों का दिल्ली में ठहरने का प्रबंध करें, ताकि संक्रमण हरियाणा में न फैल पाए, क्योंकि दिल्ली में संक्रमण ज्यादा है।

विज का कहना है कि दिल्ली सीएम को पत्र भी लिखा जाएगा। इसके बाद भी यदि वह अपने कर्मचारियों का वहां ठहरने का प्रबंध नहीं करते हैं तो दूसरे विकल्प पर विचार किया जाएगा।

नए कोरोना मरीजों की बढ़ोतरी में मार्च के बाद सबसे बड़ी गिरावट

देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से लेकर शनिवार सुबह आठ बजे तक यानी 24 घंटे के दौरान नए 1433 मामले दर्ज किए गए। यह बढ़ोतरी 6 फीसदी रही, जो मार्च के बाद से सबसे कम है। यह जानकारी मंत्रिसमूह (जीओएम) ने शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में ठीक होने वालों की दर 20 है, जो दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है।

24 घंटे के दौरान मौतों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली
हालांकि 24 घंटे के दौरान मौतों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दरम्यान 56 लोगों की जान गई, जाे एक नया रिकॉर्ड है। देश में शनिवार को कुल मरीजों की संख्या 24942 हो चुकी है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 3.1 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा कि देश में मामले दोगुने होने की अनुमानित दर अब 9.1 दिन हो चुकी है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह दर 10 दिन बताई थी, जबकि उससे पहले के हफ्ते में मरीज 7.5 दिन में दोगुने हो रहे थे। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में अब 1 लाख से ज्यादा पीपीई, एन95 मास्क रोज बन रहे हैं। इन्हें 104 फर्में बना रही हैं। तीन फर्में एन95 मास्क बना रही हैं।

  • हिमाचल,सरकार ने शनिवार को कर्फ्यू में सुबह की सैर करने वालों को छूट देने का फैसला किया। यह छूट सुबह 5:30 से 7 बजे तक रहेगी। फैसला रविवार से लागू हो जाएगा। सोमवार से कर्फ्यू में ढील 3 के बजाय 4 घंटे रहेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Figures increased rapidly in Punjab, first 100 cases came in 31 days, now 213 increased in 17 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y1SWbX
via
पंजाब में तेजी से बढ़े आंकड़े, पहले 100 केस 31 दिन में आए, अब 17 दिन में 213 बढ़े पंजाब में तेजी से बढ़े आंकड़े, पहले 100 केस 31 दिन में आए, अब 17 दिन में 213 बढ़े Reviewed by Dibyendu on 17:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.