जिले में हाॅटस्पॉट बना मोरांवाली (पीएचसी पोसी) में नांदेड़ साहिब से आए 16 लोगों में से 4 के पाॅजिटिव आने के बाद वीरवार काे मोरांवाली में 34 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें गांव मोरांवाली के सरपंच, 5 पंच व ब्लाॅक समिति की चेयरपर्सन भी शामिल हैं। मोरांवाली मे नांदेड़ साहिब से लौटे 16 लोगों में से जीवन सिंह, परमजीत कौर, मनजिंदर कौर व जसविंदर कौर 4 पाॅजिटिव आ चुके हैं। वहीं, अन्य सभी के टेस्ट निगेटिव आए हैं। इससे पहले एक महिला सुरिंद्र कौर पाॅजिटिव है। इसी तरह अब कुल मोरांवाली गांव में आए पांचों पाॅजिटिव लोगों को होशियारपुर में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
एहतियातन अन्य 12 को भी होशियारपुर में विभिन्न जगहों पर कवारेंटाइन किया गया है। मोरांवाली में एसएमओ डाॅ. रघुवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को हार डालकर सम्मानित करने वाले सरपंच मनजीत राम, ब्लाॅक समिति गढ़शंकर की चेयरपर्सन सुनीता देवी तथा दर्शन राम, नीलम देवी, रनजीत कौर, सुखविंदर सिंह व भिंदर सिंह के भी सैंपल लिए गए। अब तक गढ़शंक उपमंडल में 2188 लोग होम क्वारेंटाइन किए गए हैं इसमें सर्वाधिक 1984 पीएचसी पोसी के ही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f3AnKq
via
No comments: