Breaking News

test

नांदेड़ से लौटे 221 लोगों को घरों से लाकर क्वारंटाइन सेंटर में रखा

पिछले तीन दिनों में हजूर साहिब से आए 221 यात्रियों को सेहत विभाग ने घर से वापस लाकर उन्हें शहर के विभिन्न जगहों पर बनाए गए सेंटरों में क्वारंटाइन कर दिया है। विभाग की तरफ से पहले इनकी स्क्रीनिंग आदि करके इन्हें घर भेज दिया गया था। तरनतारन में हजूर साहिब से 8 लोगों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद प्रशासन और सेहत विभाग जागा है। इसलिए सभी को घर से लाकर क्वारंटाइन किया गया है। अब बुधवार को 400 पैसेंजर्स अमृतसर आएंगे। सेहत विभाग अब सीधे सैंपल लेकर क्वारंटाइन सेंटरों में भेजेगा। बाबा बकाला, रईया और ब्यास में हजूर साहिब से लाैटे 26 लोगों को मेहता चौक के पास स्थित डेरा राधा स्वामी भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है। वहीं जंडियाला गुरु और मानांवाला के 22 लोगों को भी जंडियाला के भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है।

तरनतारन में मिले केेसों के कारण एहतियात
डीसी शिवलुदार सिंह ढिल्लों ने बताया कि सभी यात्री तंदुरुस्त पाए गए थे। इसलिए उन्हें घरों में ही क्वारंटाइन करने की हिदायत की गई थी, लेकिन तरनतारन की घटना के बाद देर शाम सभी
यात्रियों को सरकारी केंद्रों में लाने के आदेश हुए है और अब सभी यात्रियों को केवल सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में ही रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
221 people who returned from Nanded were brought from homes and placed in quarantine center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cTKGin
via
नांदेड़ से लौटे 221 लोगों को घरों से लाकर क्वारंटाइन सेंटर में रखा नांदेड़ से लौटे 221 लोगों को घरों से लाकर क्वारंटाइन सेंटर में रखा Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.