Breaking News

test

देवर-भाभी ने पीटा, युवती ने फिनायल पीकर किया सुसाइड करने का प्रयास

प्रताप नगर गली नंबर 3 में एक युवती ने गली के कुछ युवकों की ओर से की गई मारपीट में कार्रवाई न होने व एक देवर-भाभी की ओर से बेवजह मारपीट करने पर दुखी होकर फिनायल पीकर सुसाइड का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में युवती को उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी जान बच गई।
युवती की पहचान मनसा पुत्री सुनील कुमार वासी प्रताप नगर गली नंबर 3 के तौर पर हुई है। युवती का आरोप है कि एक कांग्रेसी नेता के दबाव में पुलिस उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले और गलत कमेंट करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा उनको ही धमकाया जा रहा है। अस्पताल में दाखिल मनसा ने बताया कि 22 अप्रैल काे पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ कैरम खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी विक्की आया और कहने लगा कि उसके बेटे को भी खिलाओ।
उसने इंकार कर दिया। शाम के समय वह अपनी माता सीमा के साथ गली में खड़ी थी। इस दौरान वहां आए विक्की और उसके भाई प्रिंस ने उनके साथ बहसबाजी करने के बाद मारपीट शुरू कर दी और धमकियां दीं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उक्त मामले में वीरवार को समझौते के लिए गली के लोग जमा हुए थे। लेकिन उससे मारपीट करने वाले प्रिंस व विक्की ने माफी नहीं मांगी तो वह घर को जाने लगी तो उसके घर के सामने रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के साथ मिलकर बेवजह उसे गालियां देनी शुरू कर दीं।

जब उसने बेवजह गालियां देने का कारण पूछा तो उक्त देवर-भाभी ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाल नोंचदिए। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता जो साथ ही खड़ा था की शह पर उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। मनसा ने बताया कि उसके पिता दुबई में नौकरी करते हैं वह मां और भाई के साथ रहती है। गली के कुछ लोग उनको परेशान करते हैं। उसकी कहीं भी सुनवाई न होने पर परेशान होकर फिनायल पी ली। मनसा की मां सीमा का आरोप है कि कांग्रेसी नेता के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brother-in-law beaten, the woman tried to commit suicide by drinking phenyl


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yTISXT
via
देवर-भाभी ने पीटा, युवती ने फिनायल पीकर किया सुसाइड करने का प्रयास देवर-भाभी ने पीटा, युवती ने फिनायल पीकर किया सुसाइड करने का प्रयास Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.