मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही राज्य के कई जिलों में दुकानें खोलने के लिए दिन में कुछ घंटे दुकानें खोलने की छूट दी है लेकिन जिला होशियारपुर में कोरोना वायरस के नए मामले आने के कारण डीसी होशियारपुर अपनीत रियात की और से जिले में यह छूट नहीं दी गई है। मुख्य मंत्री की तरफ से दी गई छूट के चलते वीरवार सुबह शहर में कई जगहों पर दुकानदारों ने दुकानें खोलने की कोशिश की लेकिन पुलिस भी सुबह से ही सतर्क थी जिस कारण यहां कही भी किसी दुकानदार ने दुकान खोलने की कोशिश की तभी पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर दुकानें बंद करवा दी।
शहर के सिविल अस्पताल रोड़ पर भी कई दुकानें खोलने की कोशिश की गई जिसे पुलिस मुलाजिमों ने बंद करवा दिया और दुकानदारों से अपील की गई कि 30 अप्रैल वीरवार शाम तक इंतजार करे और अगर डीसी कोई नया फैसला लेगी तो फिर दुकानदारों को इस सबंधी सूचित कर दिया जाएगा। हालांकि बुधवार शाम से देर रात तक एक गाड़ी शहर में अनाउंसमेंट करती दिखाई दी जिसमे कहा जा रहा था कि अभी होशियारपुर में दुकानदारों को कोई छूट नहीं है। छूट मिलने की अफवाह के चलते ही वीरवार सुबह कुछ मजदूर मजदूरी के लिए लेबर चौंक के पास भी इकट्ठे हुए जिन्हें पुलिस ने वहा से हटा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KQPSr7
via
No comments: