पभात एरिया के जरनैल एन्क्लेव वन और टू में नए ट्यूबवेल लगने तक औसत पानी ही मिलेगा। वह भी पुराने ट्यूबवेल के सहारे। पुराना ट्यूबवेल ठीक करने की कोशिश की जा रही है पर इससे भी ज्यादा पानी नहीं मिलेगा। इसको ठीक होने में भी एक हफ्ता लग जाएगा। लेागोंका कहना है एमसी को यहां नए ट्यूबवेल को लगाने का काम जल्दी करना चाहिए। ताकि गर्मी मेंबिना पानी न रहना पड़े। पिछले 10 दिनों से यंहां जरनैल एन्क्लेव वन और टू के अलावा सिटी एन्क्लेव में भी पानी की कमी है।
इस कॉलोनी के 500 से ज्यादा परिवारोंको रोजाना कम पानी मिल रहा है। इन दिनोंलेागोंको गुजारे लायक पानी जनरैल एन्क्लेव वन का ट्यूबवेल खराब होने से यहां जनरैल टू के ट्यूबवेल से पानी दिया जा रहा है। जनरैल एन्क्लेव टू का ट्यूबवेल के पानी का स्तर गिर गया है। इसलिए जो पानी लोगोंको दिया जा रहा है। वह कम है। प्रशैर से भी पानी नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही यहां पानी की क्वालिटी खराब है। ट्यूबवेल के पानी मेंकई बार मिट्टी भी लेागोंके घरोंमेंपहुंच रही है। इस एरिया में अगर एक दो महीने में नया ट्यूबवेल नहीं लगा तो आगे लोगों को पानी के लिए बेहद परेशान होना पड़ेगा। जीरकपुर एमसी की इस बार गर्मियोंमें पानी की सप्लाई दुरुस्त रखने को लेकर कोई तैयारी नहीं हो सकी है।
इसके नीतजे और भी भयानक सामने आएंगे। क्योंकि अब भी इस विषय को लेकर जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारी गंभीर नहीं है। जबकि जमीन के अंदर पानी के श्रोत खत्म होने से सूख रहे ट्यूबवेल बंद हो गए तो एमसी के पास लोगों को पानी देने के लिए और कोई इंतजाम भी नहीं है। नहरी पानी देने के लिए तो अभी कई सालों का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए एकमात्र उपाय ट्यूबवेल को सूखने से बचाने के लिए यहां जमीन के अंदर पानी को बचाए रखने के लिए काम करना होगा।
जीरकुपर एमसी की ओर से जमीनी पानी को बचाने के लिए हारवेस्टिंग सिस्टम पर पिछले कई सालों से बातेंतो हो रही है पर काम उस तरह से नहीं हुआ। नगर निगम की यह बहुत ही बड़ी लापरवाही है जो कि पब्लिक की इस समस्या की ओर जरा सा भी ध्यान नही दे रही है। यहां गिनती की जगहों पर बरसाती पानी से जमीन को रिचार्ज करने के लिए हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए गए है। वे काम कर रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच नहीं की जाती है। इसलिए जहां भी सिस्टम लगा है।
नहरी पानी के लिए लोग लंबे समय से कर रहे इंतजार
शहर की कई कॉलोनियों में भी पानी का संकट बना हुआ है। जिस तरह से यहां कुछ ही साल पहले लगे ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं, उससे इस शहर में पानी का प्रबंध करना यहां की नगर परिषद के लिए बेहद मुश्किल काम हो जाएगा। लोगों को पानी न मिल पाना बहुत बड़ी समस्या है। नहरी पानी के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे है। यहां जरनैल एनक्लेव की तरह अन्य जगहों पर भी पानी का संकट है। कजौली वाटर वर्क्स से जीरकपुर को पानी लाने के लिए चुनाव के दिनोंमें नेता कई बार दावे कर चुके हैं। गर्मी के मौसम में कई ट्यूबवेल ने पानी देना कम कर दिया है। यह सब इसलिए हो रहा है कि यहां कि नगर परिषद ने जमीनी पानी को बचाने के लिए कोई काम नहीं किया। यहां कजौली वाटर वर्क्स से पानी मिलने के बाद ही पेयजल का पक्का इंतजाम होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KyoiyZ
via
No comments: