(कमल अरोड़ा)वीरवार दोपहर करीब 2 बजे टांडा के बेट क्षेत्र में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने से गांव मियानी, दबुर्जी, भूलपुर, बैंसअवान के किसानों की 25 एकड़ गेहूं की फसल और 150 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। प्रशासन व दमकल अधिकारियों को सूचना दी गई। टांडा के नायब तहसीलदार ओंकार सिंह मौके पर पहुंच कर दसूहा, होशियारपुर व टांडा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई, लेकिन हवा तेज होने के कारण इतनी देर में आग भड़क चुकी थी।
दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुलाब सिंह निवासी बैंस अवान की 3, रुल्दा सिंह की 2, मियानी के सुरजीत सिंह बरनाला की 2, चरण कौर की 5, रतन सिंह की 2, चरण सिंह की 1, हरनेक सिंह की 1, हरबंस सिंह की 6 और लखविंदर सिंह की 3 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। नायब तहसीलदार टांडा ओंकार सिंह ने बताया कि आग के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए पटवारियों को कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y5WHmc
via
No comments: