काेराेना वायरस के कारण भले ही राजपुरा सूबे में हाॅटस्पाॅट बना हुआहाे, पर यहां की आईटीआई की लड़कियाें की उपलब्धि भी किसी से कम नहीं है। यहां की लड़कियाें ने सूबे में सबसे ज्यादा 14 हजार मास्क बनाकर बांटे। आईटीआई की प्रिंसिपल मनिन्दर ने बताया कि प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा, डायरेक्टर बिमल कुमार और ऑडिशन डायरेक्टर दलजीत के नेतृत्व में पंजाब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मास्क बनाने का काम चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक लाखों की संख्या में यह मास्क ज़िला प्रशासन और लोगों की सहायता से तैयार कर लोगों को बांटे जाएंगे। सूबे में आईटीआई राजपुरा ने सबसे ज्यादा मास्क बनाए हैं, यह काम में 78 सरकारी आईटीआई कर रही हैं।
5500 विद्यार्थियों की 2300 मास्क बनाकर फ्री बांटने की योजना
विभाग के प्रिंसिपल सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब के सभी डिप्टी कमिशनर को पत्र लिखकर रॉ मैटेरियल उपबल्ध कराने के लिए कहा। इस काम को ओर बढ़िया करने के लिए सोशल वर्कर, नगर निगम के अधिकारी, एसडीएम, सरपंच, पंच, आम लोगों ने हिस्सा लिया। कई संस्थाओं ने रॉ मटीरियल घर तक पहुंचाया और फ्री में मास्क तैयार कराया। विभाग में लगभग 78 आईटीआई के लगभग 2300 स्टूडेंट्स रोजाना लगभग 25 मास्क प्रति स्टूडेंट्स को तैयार करने को कहा। लगभग 2 लाख 24 हज़ार मास्क पंजाब के सभी जिलों में बांटे जा चुके हैं।
मदद को आगे आईं छात्राएं
कोरोना वायरस को लेकर इस समय कर्फ्यू लॉकडाउन है। सरकार ने लाेगाें के लिए मास्क जरूरी किया है। ऐसे में पंजाब की आईटीआई के स्टूडेंट्स आगे आए हैं। जिसके तहत पंजाब की 78 सरकारी आईटीआई गर्ल्स ने फ्री में मास्क बनाए। जरूरतमंद मुलाजिम, पुलिस, सेहत विभाग और नगर निगम के मुलाजिमों को बांटने का फैसला किया। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने आईटीआई में चल रही ट्रेड जैसे फैशन टेक्नोलॉजी, सिलाई, कढ़ाई, ड्रेस मेकिंग और टीचर ट्रेनिंग के करीब 5500 स्टूडेंट्स में से 2300 से फ्री मास्क बनाकर बांटने की योजना बनाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUoBQE
via
No comments: