शनिवार देर शाम को हुई बारिश से शहर में कई जगह गलियों में फंसी गंदगी रास्तों पर आ गई। ऐसे में लोगों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। धर्मपुर-कांगूवाला मेन रोड के दोनों ओर बने बरसाती नालों में काफी समय से कूड़ा कचरा फंसा हुआ था। लोग बार-बार नाले की सफाई करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया।
निगम की इस अनदेखी का अब लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार देर शाम बारिश हुई तो सारी गंदगी बहकर रास्ते पर आ गई है। गंदा पानी भी घरों के सामने एकत्र हो रहा है। उधर गुरुद्वारा मंजीसाहिब वाली गली में चौणा चौक व आसपास भी नालियों से कूड़ा रास्ते में ही आ गया। ललित कुमार ने बताया कि नगर निगम की अनदेखी के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y1bLBm
via
समय रहते सफाई की होती तो रास्ते का ये हाल न होता
Reviewed by Dibyendu
on
17:29
Rating:
No comments: