जीरकपुर शहर में ऐसे कई मरीज है जिनका इलाज पीजीआई और हन्य हॉस्पिटल मेंचल रहा है। कई मरीज अपने ही डाॅक्टर्स के पास नहीं जा पा रहे है। कुछ शहर से बाहर दूसरी जगहों पर भी इलाज करवा रहे है।
कुछ दिन ढकौली सीएचसी में काेरोना के संदिग्धोंको क्वारेंटाइन किया गया था। पर यहां आइसोलेशन वार्ड बंद कर दिया गया है। इसके बाद लोगों को चेक तो किया जा रहा है पर यह एक छोटा हॉस्पिटल है।
मेडिकल सर्विसेज के लिए लोगोंको शहर से बाहर ही जाना पड़ता है। लोगोंको लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार है ताकि वे अपना इलाज करवा सकें। जीरकपुर और ढकाैली एरिया के लोगोंको मेडिकल इमरजेंसी में पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ रहे है। ऐसे में कई लेागोंकी गाड़ियां भी पुलिस लॉकडाउन का उलंघन करने पर इंपाउंड कर रही है। पब्लिक के पास इस समय मेडिकल इंमरजेंसी में भी कोई विकल्प नहीं है।
जीरकपुर में हेल्थ सर्विसेज के नाम पर अब तक यहां सिर्फ प्राइवेट हॉस्पिटल्स का ही सहारा है। सरकारी डिस्पेंसरीज में बहुत ज्यादा न तो इन्फ्रास्ट्रक्चर है और न ही 24 घंटे इमरजेंसी सेवा है। लॉकडाउन के कारण लोग दूसरे शहरों में भी इलाज के लिए नहीं जा पा रहे हैं। अब लाॅकडाउन खत्म होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y9GlUe
via
No comments: