Breaking News

test

गरीबों को राशन न मिलने पर आज घर में अनशन करेंगे भाजपा वर्कर : तीक्ष्ण सूद

जिला भाजपा होशियारपुर 1 मई को श्रमिक दिवस पर अपने घरों से एक दिन भूखे रह कर पंजाब सरकार के पक्षपाती रवैये के खिलाफ सत्याग्रह करेगी। उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
सूद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकटकाल में लगाए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू में सभी तरह के कामकाज ठप्प हो गए। इसमें सबसे अधिक कठिनाई मजदूर वर्ग छोटे दुकानदार प्राइवेट नौकरीपेशा व मध्यमवर्गीय परिवारों को आ रही है और दो वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़े हुए है। इन कठिनाइयों से उभरने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत बीपीएल एपीएल नीले कार्डधारकों को बांटे जाने वाली गेहूं के अतिरिक्त एक करोड़ 42 लाख लोगों के लिए तीन महीने तक पांच किलों गेहूं तथा एक किलो दाल 30 मार्च तक पंजाब में भेजी जा चुकी है।

लेकिन पंजाब सरकार के पक्षपाती रवैये के कारण यह राहत सामग्री लोगों में अभी तक वितरित नहीं की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया समेत पूर्व मेयर शिव सूद, महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सतीश बावा, अश्वनी गैंद, हरमेश लाल आदि भाजपा नेताओं ने परिवार समेत भूखे रह कर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है। भाजपा नेताओं ने सभी से इस सत्याग्रह में शामिल होकर एकजुटता का प्रदर्शन करने का आह्वानकिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers will go on a hunger strike today if the poor do not get ration: sharp interest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VRt2pF
via
गरीबों को राशन न मिलने पर आज घर में अनशन करेंगे भाजपा वर्कर : तीक्ष्ण सूद गरीबों को राशन न मिलने पर आज घर में अनशन करेंगे भाजपा वर्कर : तीक्ष्ण सूद Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.