Breaking News

test

कोविड केयर सेंटरों में श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी समस्या

पंजाब सरकार के प्रयासों से तख्त श्री हजूर साहिब से आए जिले के 142 श्रद्धालुओं को कोविड केयर सेंटरों रयात बाहरा व नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र में रखने पर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। डीसी अपनीत रियात ने बताया कि इन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से लगातार मेडिकल चेकअप किया जा रहा है व सभी श्रद्धालुओं के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के रहने व खाने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्रद्धालुओं को पौष्टिक भोजन के साथ-साथ फल भी मुहैया करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके रहने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। डीसी के निर्देशों पर एसडीएम अमित महाजन ने इन सेंटरों का दौरा कर यहां दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के रहने, खाने के साथ-साथ स्वास्थ्य चेकअप संबंधी प्रबंधों को भी देखा उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटरों में ठहरे श्रद्धालुओं को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बाहरी राज्यों के लोग घर जाने के लिए https://ift.tt/3dfzOf1 पर जानकारी दें

डीसी अपनीत रियात ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों के जो लोग होशियारपुर में फंसे हैं, उनको घर भेजने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एक विशेष लिंक बनाया गया है, जहां वे अप्लाई कर सारी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि लिंक https://ift.tt/2KKAdtp पर सारी जानकारी भरने के बाद सिस्टम की ओर से उक्त व्यक्ति/ परिवार/ समूह के लिए एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसको वे संभाल कर रखें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सारा डाटा एकत्र करने के बाद उक्त व्यक्ति को बाद में उसके जाने संबंधी व्यवस्था के बारे में सूचित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees will not be allowed to visit Kovid Care Centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KPGUug
via
कोविड केयर सेंटरों में श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी समस्या कोविड केयर सेंटरों में श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी समस्या Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.