सरहिंद शहर की दो जुड़वा बहनों के जन्मदिन पर जिले के पुलिस कर्मियों ने उनके घर केक भेज कर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही पुलिस के एएसआई व गायक चरणजीत बिलासपुरी ने उनको हैप्पी बर्थ-डे के साथ अपने गीत भी सुनाएं। दोनों जुड़वा बच्चियां लवनीत व लवनीश अपनी मां से जन्मदिन मनाने की जिद पर अड़ी थीं। लड़कियों के जन्मदिन मनाने की जिद को लेकर मां ने विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा को फोन किया। विधायक की पत्नी ने एसएसपी अमनीत कौंडल को सूचना दी। एसएसपी ने बच्चों के जन्मदिन के लिए सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत बराड़ समेत दो महिला पुलिस कर्मियों को केक लेकर घर जाने को कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zNqlgr
via
जुड़वा बहनों के जन्मदिन पर पुलिस लाई केक, बर्थ डे गीत भी गाया
Reviewed by Dibyendu
on
17:22
Rating:
No comments: